बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Independence day 2022 : बरसते पानी के बीच कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, परेड की ली सलामी, पुलिस ग्राउंड पर हुआ मुख्य समारोह

▪️ उत्तम मालवीय, बैतूल
Independence day 2022 :  देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी के अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) के रूप में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को जिले में पारंपरिक उत्साह एवं हर्षोल्लास से मनाया गया। जिला मुख्यालय पर पुलिस ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह (main function) में लगातार बारिश के बीच कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने ध्वजारोहण किया एवं परेड की सलामी ली। उन्होंने परेड कमांडर्स से परिचय भी प्राप्त किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद भी मौजूद थीं। समारोह में मुख्य अतिथि श्री बैंस ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।

समारोह में आयोजित परेड में विशेष सशस्त्र बल 13वीं वाहिनी ई कंपनी, जिला पुलिस बल (पुरूष), जिला पुलिस बल बैतूल पुरूष-2, जिला पुलिस बल महिला, जिला नगर सेना, एनसीसी सीनियर डिवीजन जेएच कालेज बालक, एनसीसी सीनियर डिवीजन जेएच कालेज बालिका, एनसीसी जूनियर डिवीजन उत्कृष्ट विद्यालय बैतूल, एनसीसी जूनियर डिवीजन शासकीय कन्या महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैतूल, एनसीसी जूनियर डिवीजन न्यू बैतूल स्कूल कोठीबाजार, स्काउट गाइड बालक सरस्वती विद्या मंदिर कालापाठा, ट्रेफिक वार्डन दल, जिला कोटवार दल द्वारा भव्य परेड प्रस्तुत की गई। परेड में राष्ट्रगान की धुन के साथ हर्ष फायर भी किया गया।

मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री बैंस ने सांसद डीडी उइके, विधायक निलय डागा, नगर पालिका अध्यक्ष पार्वती बारस्कर एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे के साथ इस समारोह में आकर्षक परेड प्रस्तुत करने वाली विभिन्न बलों की टुकड़ियों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।

परेड में जिला पुलिस बल प्रथम

सीनियर डिवीजन की परेड प्रस्तुति में प्रथम स्थान पर जिला पुलिस बल बैतूल पुरूष-2, द्वितीय जिला नगर सेना एवं तृतीय स्थान पर जिला पुलिस बल (पुरूष) बैतूल की टुकड़ियां रहीं। जूनियर डिवीजन में एनसीसी जूनियर डिवीजन शासकीय कन्या महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैतूल की टुकड़ी प्रथम, एनसीसी जूनियर डिवीजन की उत्कृष्ट विद्यालय बैतूल टुकड़ी द्वितीय एवं ट्राफिक वार्डन दल की टुकड़ी तृतीय स्थान पर रही। जिला कोटवार दल की टुकड़ी को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।

उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर एमपी बरार, तहसीलदार बैतूल प्रभात मिश्रा, नायब तहसीलदार रोहित विश्वकर्मा, स्थानीय निर्वाचन के सहायक अधीक्षक युनूस खान, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के सहायक यंत्री अभिषेक वर्मा एवं अमित चौधरी, जिला पंचायत के पंचायत समन्वय अधिकारी उमेश महाले, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी कमलेश भूमरकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आमला दानिश अहमद खान, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी रचना श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शिल्पा जैन, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी रंजन सिंह ठाकुर, स्थानीय निर्वाचन के मास्टर ट्रेनर विजेन्द्र सिंह ठाकुर, खाद्य सुरक्षा निरीक्षक संदीप पाटिल, जिला कमांडेंट होमगार्ड एसआर आजमी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके तिवारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता पंडोले, जिला आयुष अधिकारी डॉ. अमृतराव बरडे, पंचायत सचिव लक्ष्मीचंद अमरूते, प्लाटून कमांडर होमगार्ड सुनीता पन्द्रे, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भैंसदेही शिवचरण बोहित, थाना प्रभारी चोपना एआर खान, थाना यातायात सूबेदार गजेन्द्र केन जाटव, पुलिस नियंत्रण कक्ष के सहायक उप निरीक्षक दयाशंकर पाठक, प्रभारी सायबर सेल उप निरीक्षक राजेन्द्र राजवंशी, स्वास्थ्य विभाग के डाटा मैनेजर तापीदास, शिक्षिका भैंसदेही अरूणा महाले, लाडो अभियान के अनिल यादव सहित मेधावी विद्यार्थियों एवं स्व सहायता समूहों की दीदियों एवं अन्य उत्कृष्ट कार्य करने वालों को को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

सेनानियों के परिजनों का भी सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री बैंस द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों, लोकतंत्र सेनानियों, शहीदों के परिजनों का सम्मान किया गया। इस दौरान सांसद डीडी उइके, विधायक निलय डागा, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, नगर पालिका अध्यक्ष पार्वती बारस्कर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, जिला भाजपा अध्यक्ष आदित्य शुक्ला, सीईओ जिला पंचायत अभिलाष मिश्रा सहित विभागीय अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित थे।

इनकी रही आयोजन में विशेष भूमिका

समारोह में परेड के मुख्य कमांडर एसडीओपी सारनी रोशन कुमार जैन एवं सहायक कमांडर सूबेदार श्री संदीप सुनेश थे। मैदान साज-सज्जा रक्षित निरीक्षक मनोरमा बघेल के मार्गदर्शन में की गई। कलापथक दल के सुरेश कुमार यादव, नत्थू बारस्कर एवं नवल किशोर मोहबे द्वारा मध्यप्रदेश गान प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्यामदेव ब्राह्मणे एवं कृष्णा हजारे द्वारा किया गया।

खंडारा स्कूल में हुए विशेष भोज में हुए कलेक्टर शामिल

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत लक्षित सभी शालाओं के विद्यार्थियों को ‘प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना’ के अंतर्गत विशेष भोज का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस, पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद एवं सीईओ जिला पंचायत अभिलाष मिश्रा ने जिला मुख्यालय के समीपस्थ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खंडारा में आयोजित में विशेष भोज में शामिल होकर विद्यार्थियों के साथ भोजन किया।

इस दौरान जनपद अध्यक्ष बैतूल इमला बाई जावलकर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। विशेष भोज कार्यक्रम के पूर्व कलेक्टर श्री बैंस ने विद्यार्थियों को तिरंगा की विकास गाथा की जानकारी दी एवं आजादी के महत्व पर चर्चा की। विशेष भोज उपरांत कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने स्कूल परिसर में पौधरोपण किया। कार्यक्रम में उत्साहित विद्यार्थियों के साथ कलेक्टर श्री बैंस ने सेल्फी भी ली।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button