बड़ी खबरें

Suicide : वीडियो में परिजनों से बोला- मैं सुसाइड कर रहा हूं… और जाकर कूद गया ट्रेन के सामने, सुबह मिला शव

• नवील वर्मा, शाहपुर
बैतूल जिले के शाहपुर क्षेत्र में आत्महत्याओं के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले फोरलेन निर्माण में ड्राइविंग का कार्य कर रहे युवक ने बैतूल में आत्महत्या कर ली थी। जिसकी गुत्थी अभी पूरी तरह सुलझी भी नहीं है। इस बीच एक और युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है।

ताजा मामला शाहपुर नगर का है। जहां रेलवे स्टेशन रोड पर रहने वाले अनिकेत नायक ने रात करीब 10.30 बजे सोशल मीडिया ग्रुप पर एक वीडियो वायरल कर आत्महत्या कर ली। इस वीडियो में वह कह रहा है कि ‘मैं सुसाइड कर रहा हूं। मैं जो भी कर रहा हूं, मेरी मर्जी से कर रहा हूं। इसमें किसी का दोष नहीं है। इस बात को लेकर किसी को तकलीफ नहीं होना चाहिए।’ युवक का वायरल वीडियो देखने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें…

https://youtube.com/shorts/wxwrvYYAj78?feature=share

इसके बाद वह ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर लेता है। परिजन रात भर उसकी तलाश करते रहे। पिता कैलाश नायक द्वारा रात को शाहपुर थाने में पहुंचकर बताया गया था कि उसका पुत्र करीब एक घंटे से घर नहीं पहुंचा है। वहीं इस तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जिस पर थाना प्रभारी शिवनारायण मुकाती द्वारा तुरंत एक्शन लेते हुए बताए गए स्थानों पर सर्चिंग की गई परंतु युवक नहीं मिला। हालांकि तहसील कार्यालय के पीछे नाले के पास मोटर साइकिल मिल गई थी। इसके बाद लगातार सर्चिंग की गई परंतु युवक का कोई भी पता नहीं चल पाया।

पुलिस को सुबह सूचना मिली कि तहसील कार्यालय शाहपुर के पीछे रेलवे पुलिया पर खंभा नंबर 801/13 के पास किसी युवक का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो वह अनिकेत का कैलाश नायक उम्र 24 वर्ष निवासी शाहपुर निकला। जो रात से ही गायब था। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button