सोना-चांदी रेट टुडे

Gold-Silver Latest Rate: अच्‍छी खबर.. आज हनुमान जयंती पर सोने और चांदी की कीमतों में आई जबरदस्‍त गिरावट

Gold-Silver Latest Rate: Good news. Today, on Hanuman Jayanti, there was a tremendous fall in the prices of gold and silver.

Gold-Silver Latest Rate: अच्‍छी खबर.. आज हनुमान जयंती पर सोने और चांदी की कीमतों में आई जबरदस्‍त गिरावट
Source: Credit – Social Media

Gold-Silver Latest Rate: सोना खरीदना अब आम लोगों के बजट से बाहर होता जा रहा है। आज फिर सोने के दाम में भारी तेजी देखने को मिली है। एक ही दिन में सोना ₹1000 से ज्यादा महंगा हुआ और सोने नहीं अपने सालों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। वहीं चांदी भी पीछे नहीं है। चांदी के रेट भी लगातार पड़ रहे हैं। आज चांदी भी महंगी हुई है।

आइए, जानते हैं क्‍या है आज के सोने-चांदी के भाव…

आज सोने के भाव में कमी दिखी है। कल सोने के भाव बढ़े थे। आज सोने के भाव 380 रुपए कम हुुए है। कल बुधवार को जहां 24 कैरेट सोने का भाव 61,360 रुपए था। वहीं आज गुरूवार को 24 कैरेट सोने का भाव 60,980 है। 22 कैरेट सोने की बात करें तो बीते दिन 22 कैरेट सोने का भाव 56,250 रूपए था। आज 22 कैरेट सोने का भाव 55,900 रूपए है। इस तरह 22 कैरेट सोने के भाव में भी गिरावट देखने को मिली है। इसी तरह चांदी के भाव में भी भयंकर गिरावट देखने को मिली है। चांदी का भाव आज 76,490 रूपए है। वहीं बीते दिन चांदी का भाव 77,090 रूपए रहा था।

जानें आज का सोने चांदी का दाम | Gold Price Today

गुड रिटर्न्स वेबसाइट पर जारी किए गए भावों के मुताबिक, देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के रेट निम्न प्रकार हैं- गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार आज देश में 22 कैरेट सोने का भाव 55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं। वहीं मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और केरल में 22 कैरेट सोने के रेट 55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं। नई दिल्ली, जयपुर और लखनऊ में 22 कैरेट सोने के रेट 56,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं।

आज का चांदी का भाव | Silver Rate Today

आज भी चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिली है। चांदी का भाव आज 76,490 रूपए किलो है।

कैरेट के हिसाब से जानें कितना शुद्ध है सोना (Gold-Silver Rate)

  • 24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी
  • 23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी
  • 22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी
  • 21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी
  • 18 कैरेट का सोना 75 फीसदी
  • 17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी
  • 14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी
  • 9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी
  • HUID के बिना नहीं खरीदें सोना

Also Read : film stories : ‘आंखें’ के बेमिसाल 21 साल… इस फिल्म के थे दो अंत, भारत में अलग और विदेशों में अलग

HUID के बिना नहीं खरीदें सोना

सरकार के नए नियम के अनुसार अब गोल्ड ज्वैलरी में 6 डिजिट का अल्फान्यूमेरिक HUID नंबर अनिवार्य होगा, जो कि सोने की शुद्धता को बतायेगा। दूसरी ओर जिन गोल्ड ज्वैलरी में यह नंबर नहीं होगा, उनकी बिक्री नहीं की जा सकेगी। यदि कोई आपको ऐसी ज्वैलरी बेचता है तो आपको उसे बिल्कुल नहीं खरीदना चाहिए।

यहां समझे क्या है नियम

यहां यह जानना जरूरी है कि अब जो भी गोल्ड ज्वेलरी बेची जाएगी, उसमें एक यूआईडी नंबर का होना अनिवार्य है। यह 6 डिजिट का होगा। दूसरी ओर अभी तक गोल्ड ज्वैलरी की हॉलमार्किंग में 4 नंबर देखने को ही मिलते थे, जहां गोल्ड ज्वैलरी में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड का लोगो, हॉलमार्क करने वाले सेंटर की पहचान, गोल्ड ज्वैलरी की शुद्धता आदि शामिल होती थी। वहीं अब सरकार ने 4 डिजिट मार्क को पूरी तरह से खत्म कर दिया है।

यहां जानें क्या है HUID नंबर (Gold-Silver Latest Rate)

HUID का फुल फॉर्म हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन (Hallmark Unique Identification) है, जोकि अल्फान्यूमेरिक रूप में हम सबके सामने होगा। वहीं यह 6 डिजिट वाला HUID लेटर्स और नम्बरों का कॉम्बिनेशन होगा, जिसके जरिये आप यह जान सकेंगे कि आपकी गोल्ड ज्वैलरी कहां बनी हुई है, साथ ही हॉलमार्किंग सेंटर का पता भी HUID नंबर के जरिये से किया जा सकेगा। इसके साथ ही HUID में BIS का लोगो, गोल्ड ज्वैलरी की शुद्धता आदि भी शामिल होगी।

इस एप से कर सकेंगे चेक

जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने नियम बदले तो है। इसके साथ ही लोगों को सहूलियत भी दी है। सरकार ने BIS केयर एप भी लॉन्च किया है। इसके जरिये से आप HUID नंबर में दी गई जानकारी को आसानी से जान सकेंगे। इसके लिए आपको इस BIS केयर एप को अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल करना होगा, वहीं इंस्टॉल करने के बाद इसमें HUID नंबर को डालना होगा। जैसे ही आप HUID नंबर को इस एप के जरिये सर्च करेंगे वैसे ही आपको ज्वैलर्स का नाम, हॉलमार्किंग की तारीख, हॉलमार्किंग सेंटर का पता और गोल्ड ज्वैलरी की शुद्धता के बारे में पता लग जायेगा।

मिस्ड कॉल से पता करिए सोने का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.com पर देख सकते हैं।

बाजार/कारोबार और देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

Related Articles

Back to top button