बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Murder: सौतेले बेटे ने ही की थी माँ की हत्या, खाना बनाने को लेकर हुआ था विवाद

  • निखिल सोनी, आठनेर
    बैतूल के आठनेर थाना क्षेत्र के ग्राम खापा में हुई महिला की संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझ गई है। मृतिका की हत्या की गई थी। यह हत्या भी और किसी ने नहीं बल्कि उसी के सौतेले बेटे ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद आरोपी ने यह कदम उठाया था।

    पुलिस ने बताया कि 25 फरवरी 2022 को फरियादी सतीश सुर्यवंशी निवासी हरनाखेड़ी थाना मुलताई की रिपोर्ट पर थाना आठनेर में मर्ग कायम कर जाँच में लिया गया। जांच के दौरान फरियादी व साक्षी के कथन लिये गये। मृतिका ललिता चौरे का सीएचसी आठनेर से पीएम करवाया गया।

    प्रकरण संदेहास्पद होने, मृतिका के गले पर लाल निशान पाये जाने, पीएम रिपोर्ट में मृतिका की मृत्यु दम घुटने तथा गले की हड्डी फ्रेक्चर होना पाया जाने से अज्ञात आरोपी के विरुध्द धारा 302 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भैसदेही शिवचरण बोहित के निर्देशन में मामले की गम्भीरता को देखते हुये थाना आठनेर में अज्ञात आरोपी की तलाश पतारसी एवं गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम का गठन किया गया।

    गठित टीम द्वारा संदेहास्पद कड़ियों को बारिकी से जोड़ते हुये संदेही रौशन चौरे पिता रमेश चौरे ( 22) निवासी खापा से बारीकी से पूछताछ की गई। जिसने जुर्म कबूल करते हुये बताया कि 24 फरवरी 2022 को रात करीबन 9.30 बजे से 10 बजे के बीच खाना बनाने की बात को लेकर माँ ललिता से झगड़ा होने पर माँ के साथ मारपीट कर हाथों से गला दबाकर हत्या कर दी थी।

    आरोपी रौशन चौरे को गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायालय पेश किया जायेगा। गठित टीम में निरीक्षक जयंत मर्सकोले थाना प्रभारी आठनेर, उप निरीक्षक आदित्य करदाते, एएसआई गोपाल प्रसाद पाल, आरक्षक रामसिंह इवने, ओमप्रकाश बसोड़, भीमचंचल, संध्या धुर्वे द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी में विशेष योगदान रहा।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button