बैतूल अपडेट

Betul News: खेत में था यह जहरीला कोबरा सांप, एक घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा, देखें वीडियो; हादसे में दो घायल

Betul News: This poisonous cobra snake was in the field, caught after an hour's effort, watch the video; two injured in the accident

Betul News: खेत में था यह जहरीला कोबरा सांप, एक घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा, देखें वीडियो; हादसे में दो घायल▪️ राकेश अग्रवाल, मुलताई

Betul News: मुलताई क्षेत्र के ग्राम खतेड़ाकलां में आज सुबह 7 बजे एक किसान के घाने में कोबरा सांप दिखाई दिया। जिस पर तुरंत ही सर्पमित्र को सूचना दी गई। सर्पमित्र मोनू तायवाड़े ने मौके पर पहुंचकर लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया है। सांप कंडों के ढेर में जाकर छिप गया था। कंडे हटाकर बमुश्किल सांप को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया है।

खतेड़ाकलां निवासी दिनेश चौकीकर ने बताया कि वह मवेशियों का चारा पानी करने के लिए आज सुबह खेत मे बने घाने में गए थे। इसी दौरान उन्हें एक सांप दिखाई दिया एवं उन्हें सांप के फुफकारने की आवाज भी आई। जिस पर उन्होंने तुरंत इसकी सूचना मोनू तायवाड़े को दी। मोनू तुरन्त ही गाँव पहुँचे। कंडे हटाकर बमुश्किल सांप का रेस्क्यू किया गया। मोनू ने बताया कि पकड़ा गया सांप 5 फीट लम्बा था।

Betul News: खेत में था यह जहरीला कोबरा सांप, एक घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा, देखें वीडियो; हादसे में दो घायलपक्षियों को भी बना लेता है शिकार

यह सांप इंडियन सस्पेक्टिकल्ड कोबरा है, जो बहुत ही विषैला होता है।जिसके विष में न्यूरोटोक्सीन वेनम पाया जाता है, जो किसी भी व्यक्ति को मृत्यु तक पहुंचा सकता है। इस सांप का साइंटिफिक नाम नाजा-नाजा है। यह भारत में सबसे ज्यादा लोगों की सर्प दंश से होने वाली मौत का कारण बनता है और अक्सर घर, झाड़ी, खेत इस तरह की जगह पर पाया जाता है। इसका मुख्य भोजन चूहे और मेंढक होते हैं और इसके अलावा यह कभी-कभी पक्षियों के अंडे, मुर्गियों के अंडे और पक्षियों को को भी खा लेता है। मोनू ने सभी से आग्रह किया है कि सर्प दंश की अवस्था में केवल सरकारी अस्पताल का ही सहारा ले और किसी झाड़ फूंक व बाबा के चक्कर मे ना पड़े, अन्यथा जान भी जा सकती है।

देखें वीडियो…..

Betul News: खेत में था यह जहरीला कोबरा सांप, एक घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा, देखें वीडियो; हादसे में दो घायलसड़क दुर्घटना में दो लोग घायल

मुलताई-आठनेर रोड पर बीती देर रात ग्राम रायआमला के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 2 लोग घायल हो गए। जिन्हें 108 एंबुलेंस की सहायता से मुलताई अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

प्राप्त जानकारी अनुसार बीती देर रात बंडू उर्फ भाउराव पुत्र भैया जी उम्र 45 वर्ष एवं गणेश पुत्र किशन दोनों ही एक बाइक से खेत से वापस घर लौट रहे थे। तभी राय आमला के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वे दोनो गिर कर घायल हो गए। जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से मुलताई अस्पताल ला कर भर्ती करवाया गया। यहां पर दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button