बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Exposure : पति बन रहा था प्रेम प्रसंग में रोड़ा, इसलिए पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उतारा था मौत के घाट

◼️ उत्तम मालवीय, बैतूल
बैतूल जिले के भारत भारती क्षेत्र में सोनाघाटी पेट्रोल पंप के पास संदिग्ध अवस्था में मिले युवक के शव के मामले का खुलासा हो गया है। युवक की हत्या कर शव को वहां फेंका गया था। हत्या और किसी ने नहीं बल्कि मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी ने की थी। वजह यह थी कि उनके प्रेम प्रसंग में मृतक रोड़ा बन रहा था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि विगत 3 अप्रैल 2022 को अमर पिता गमर सिंह धुर्वे (35) निवासी जय प्रकाश वार्ड सदर बैतूल का शव सोनाघाटी पेट्रोल पंप के पास मिला था। इस मामले में फरियादी राजू पिता गमर सिंह धुर्वे (30) निवासी जयप्रकाश वार्ड बैतूल की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली बैतूल में मर्ग पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया। विवेचना के दौरान मामले की गंभीरता को देखत हुए काल डिटेल निकालकर संदेहियों से पूछताछ की गई।

इस पर ज्ञात हुआ कि मृतक की पत्नी कमलती धुर्वे (28) निवासी सराड़ का उसके प्रेमी महेश पिता रतन इवने (25) निवासी बडगी खुर्द से प्रेम संबंध था। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे। कमलती धुर्वे और उसके प्रेमी महेश इवने ने मिलकर मृतक अमर पिता गमर सिंह धुर्वे की हत्या करने की योजना बनाकर हत्या की। दोनों ने हत्या कर उसके शव को सोनाघाटी पेट्रोल पंप के सामने भारत भारती के पास फेंक दिया था। इस पर प्रकरण में धारा 302 भादंवि का इजाफा किया गया।

प्रकरण में साइबर लोकेशन एवं मुखबिर सूचना से आरोपी कमलती पति स्वर्गीय अमरलाल धुर्वे निवासी सराड़ एवं महेश पिता रतन इवने बडगी खुर्द को पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर पूछताछ की गई। जिन्होंने जुर्म करना स्वीकार कर बताया कि हम दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। इसलिए दोनों ने मिलकर अमर धुर्वे की हत्या कर उसके शव को सोनाघाटी पेट्रोल पम्प के पास फेंका था।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रकरण को सुलझाने में थाना प्रभारी कोतवाली अपाला सिंह द्वारा गठित टीम की मुख्य भूमिका रही। टीम में उनि वशंज, नितिन पटेल, प्रधान आरक्षक चंद्रकिशोर, आरक्षक संतोष, विकास जैन, सोनू, दीपेन्द्र, राजेन्द्र, मुकेश पंवार की सराहनीय भूमिका रही।

 

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button