बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

पिकअप से टकराई जननी एम्बुलेंस, चालक गंभीर घायल

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बैतूल-इंदौर नेशनल हाइवे पर बीती रात एक और हादसा हो गया। जननी एम्बुलेंस वाहन सब्जियों से भरी एक पिकअप से टकरा गई। इससे एम्बुलेंस का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर हाइवे पर बैतूल के पास रात करीब 1 बजे भडूस में जननी एक्सप्रेस वाहन की सब्जियों से भरी पिकअप से टक्कर हो गई। 108 एम्बुलेंस सेवा के योगेश पवार ने बताया कि हादसे में जननी ड्राइवर मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। बताते हैं कि वह वाहन में ही बुरी तरह से फंस गया था।

    हादसे के कुछ देर बाद इंदौर से लौट रहे बैतूल के पूर्व जिला क्षय अधिकारी डॉ. राहुल श्रीवास्तव जो वर्तमान में इंदौर में पदस्थ हैं, वहाँ से गुजर रहे थे। उन्होंने हादसा देख कर डायल 100 को जानकारी दी।

    इस पर 100 डायल पर तैनात नगर सैनिक सुभाष और पायलट नीलेश राठौर मौके पर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल ड्राइवर का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि हादसे में जननी चालक का पैर टूट गया है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button