Madhavi Raje Scindia Critical Condition : राजमाता माधवी राजे सिंधिया की तबीयत फिर बिगड़ी, चुनाव प्रचार छोड़कर दिल्ली रवाना हुए ज्योतिरादित्य
Madhavi Raje Scindia Critical Condition: Health of Rajmata Madhavi Raje Scindia deteriorated, Jyotiraditya Scindia left election campaign and left for Delhi....
भोपाल। Madhavi Raje Scindia Critical Condition एम्स दिल्ली में भर्ती राजमाता माधवी राजे सिंधिया की तबियत क्रिटिकल होने की सूचना मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और महानआर्यमन सिंधिया चुनाव प्रचार छोड़कर दिल्ली रवाना हो रहे हैं। केंद्रीय मंत्री सिंधिया व उनका पूरा परिवार चुनावी कैंपेन में पिछले एक महीने से गुना- अशोकनगर व शिवपुरी में थे।
इसी बीच लगातार केंद्रीय मंत्री की माता माधवी राजे सिंधिया की तबियत में उतार चढ़ाव की सूचना आ रही थी। परसो रात में एक बड़ी सर्जरी हुई थी। स्थिति को गंभीर देखते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया 1 मई को दिल्ली रवाना हो गई थीं।
आज डाक्टर ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को माता जी की स्थिति क्रिटीकल होने की सूचना दी। इस स्थिति को देखकर वे सुबह मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ मूंगावली की सभा कर, भोपाल से दिल्ली रवाना हो रहे हैं।
वहीं उनके बेटे महानआर्यमन सिंधिया आज के सारे कार्यक्रम रद्द कर गुना से भोपाल एयरपोर्ट के लिए रवाना हो चुके हैं। आज शाम तक सभी पारिवारिक सदस्यों की दिल्ली पहुंचने की कोशिश है।
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहेbetulupdate.comसे | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करेंbetulupdate.com



