बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Fire : अज्ञात कारणों से लगी आग, गरीब की झोपड़ी हुई खाक, कुछ भी नहीं बचा परिवार के पास

  • मुदित शुक्ला, शाहपुर
    बैतूल जिले के शाहपुर क्षेत्र में पाठई एवं निशाना के बीच काली टेकरी पर स्थित एक झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस घटना में झोपड़ी के साथ ही उसमें रखा सारा सामान भी जलकर खाक हो गया। अब इस परिवार के पास कुछ भी नहीं बचा है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार भागवती बाई मर्सकोले (55) की पाठई एवं निशाना के बीच कालू टेकरी पर खेत में बनी झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस दौरान महिला जंगल में लकड़ी लेने गई थी। जैसे ही उसने झोपड़ी की तरफ से धुआं उठता देखा वह तुरंत ही अपनी झोपड़ी के पास वापस आई।

    आग लगी देख उसका पति एवं आसपास के लोग वहां पर इकट्ठा हो गए तथा पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश करने लगे। किंतु तब तक झोपड़ी जलकर राख हो चुकी थी। उस झोपड़ी में करीबन तीन-चार क्विंटल चना एवं तुवर, एक क्विंटल गेहूं, ओढ़ने-बिछाने के कपड़े, खटिया व जेवर रखे थे। यह सब जलकर राख हो गए।

    इस आगजनी की दुर्घटना का कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है। घटना में कुल मिलाकर लगभग 35 से 40 हजार का नुकसान हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि गर्मी शुरू होते ही जिले भर में आग लगने की घटनाएं अचानक बेतहाशा बढ़ गई हैं।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button