स्वास्थ्य अपडेट

Robotic Surgery : मुंबई में पहली बार रोबोटिक तकनीक से थायराइड सर्जरी

Robotic Surgery : महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के वारणानगर में रहने वाली 60 वर्षीय किसान महिला पर मुंबई में रोबोटिक तकनीक द्वारा ब्रेस्ट एक्सिलो इनसफ्लेशन थायरॉयडेक्टॉमी सर्जरी की गई है। परेल स्थित ग्लेनईगल्स अस्पताल में इस महिला का इलाज किया गया।

Robotic Surgery : मुंबई में पहली बार रोबोटिक तकनीक से थायराइड सर्जरी⇓ अनिल बेदाग, मुंबई

Robotic Surgery : महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के वारणानगर में रहने वाली 60 वर्षीय किसान महिला पर मुंबई में रोबोटिक तकनीक द्वारा ब्रेस्ट एक्सिलो इनसफ्लेशन थायरॉयडेक्टॉमी सर्जरी की गई है। परेल स्थित ग्लेनईगल्स अस्पताल में इस महिला का इलाज किया गया। रोबोटिक सहायता से पहली बार यह थायराइड सर्जरी की गई है।

कोंकण के सिंधुदुर्ग जिले की 60 वर्षीय किसान महिला गोकुला पाटिल मुंबई में अपने बेटे से मिलने आई थी। इस महिला के गर्दन के बाई और सूजन थी। चार साल पहले उन्हें सौम्य थायराइड का निदान हुआ था। लेकिन पिछले कुछ सालों में सूजन का आकार बढ़ता गया।

थायरॉयड ग्रंथि पर थी गांठें (Robotic Surgery)

सोनोग्राफी और सीटी स्कैन से मूल्यांकन पर उनके बाए थायरॉयड ग्रंथि पर कई गांठें पाई गईं, जबकि दाई ओर एक छोटी गांठ थी। बायोप्सी ने इन गांठों की सौम्य प्रकृति की पुष्टि की।

आगे की मेडिकल जांच के लिए महिला को एंडोक्रिनोलॉजिस्ट डॉ. स्नेहा कोठारी के पास भेजा गया। जांच में गांठ बड़ी होने के कारण थायरॉयडेक्टॉमी करने की सलाह डॉक्टर ने दी थी। इस सर्जरी के बाद अब महिला की सेहत में सुधार हुआ है।

पारंपरिक तरीके से ज्यादा लाभप्रद

ग्लेनईगल्स अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट रोबोटिक और लेप्रोस्कोपिरक सर्जन डॉ. जिग्नेश गांधी ने कहा कि यह तकनीक पारंपारिक तरीकों की तुलना में काफी फायदेमंद है। इसमें छोटे चीरे लगते हैं और मरीज की सेहत में जल्दी सुधार होता है। सर्जरी के बाद दर्द भी काफी कम होता है।

मुझे मिल गई नई जिंदगी (Robotic Surgery)

महिला गोकुला पाटील ने कहा, मुझे नई जिंदगी देने के लिए मैं डॉ. जिग्नेश गांधी और उनकी टीम का आभार व्यक्त करती हूं। कई सालों के बाद मुझे थायरॉईड समस्या से मुक्ती मिली है। सर्जरी के बाद अब मैंने अपनी दैनिक गतिविधियां फिर से शुरू कर दी हैं।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button