यूथ अपडेट

MP Police Physical Test : पुलिस आरक्षक भर्ती का शारीरिक दक्षता परीक्षण टला, अब इन तारीखों को होगा

MP Police Physical Test : मध्यप्रदेश पुलिस में आरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया इन दिनों चल रही है। भर्ती प्रक्रिया के तहत अब शारीरिक दक्षता परीक्षण किया जाना था। इसके लिए तारीख और स्थान भी तय कर दिया गया था। लेकिन, भारी बारिश के कारण यह शारीरिक दक्षता परीक्षण फिलहाल स्थगित (MP Police Physical Test Date Change) कर दिया गया है।

गौरतलब है कि पुलिस विभाग में आरक्षक (जीडी) और आरक्षक (रेडियो) की भर्ती की प्रक्रिया इन दिनों जारी है। अब इसी तारतम्य में इनका शारीरिक दक्षता परीक्षण किया जाना था। इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने 30 सितंबर, 1 अक्टूबर और 2 अक्टूबर 2024 की तिथियां तय की थी।

भारी बारिश से मैदान हुआ खराब

इस बारे में पुलिस मुख्यालय भोपाल के सहायक पुलिस महानिरीक्षक (चयन/भर्ती) सव्यसाची सराफ द्वारा 28 सितंबर 2024 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि 26 से 28 सितंबर तक हुई भारी बारिश के कारण पुलिस आरक्षक (जीडी) और आरक्षक (रेडियो) की भर्ती वर्ष 2023 के शारीरिक दक्षता परीक्षण हेतु तैयार मैदान उपयुक्त नहीं रह गया है।

पहले इन तारीखों को होना था टेस्ट

इसलिए 30 सितंबर, 1 अक्टूबर और 2 अक्टूबर 2024 को होने वाले शारीरिक दक्षता परीक्षण की तिथियां पुनर्निर्धारित की गई है। इससे जाहिर है कि पूर्व में जो तिथियां तय की गई थी और उम्मीदवारों को सूचित किया गया था, उन तिथियों पर शारीरिक दक्षता परीक्षण नहीं होगा।

अब इन तिथियों पर होगा परीक्षण

इसके लिए पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा नई तिथियां तय की गई हैं। जारी प्रेस नोट के अनुसार अब शारीरिक दक्षता परीक्षण क्रमश: 18, 19 एवं 20 नवंबर 2024 को किया जाएगा। परीक्षण केंद्र, स्थान एवं शेष तिथियों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

संशोधित प्रवेश पत्र यहां से पाएं

शारीरिक दक्षता परीक्षण में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को विभाग ने सलाह दी है कि वे अपना संशोधित दिनांक का प्रवेश पत्र मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) की वेबसाइट से डाउनलोड करें और निर्धारित दिनांक को परीक्षण में शामिल हों।

MP Police Physical Test : पुलिस आरक्षक भर्ती का शारीरिक दक्षता परीक्षण टला, अब इन तारीखों को होगा
पुलिस विभाग मध्यप्रदेश द्वारा जारी किया गया प्रेस नोट

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button