मध्यप्रदेश अपडेट

MP News: पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर एक सप्ताह तक सड़कों पर चलकर ढूंढेंगे गड्ढे, ठेकेदारों से कराई जाएगी मरम्मत

MP News: PWD engineers will walk on the roads for a week to find potholes, repairs will be done by contractors

MP News: पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर एक सप्ताह तक सड़कों पर चलकर ढूंढेंगे गड्ढे, ठेकेदारों से कराई जाएगी मरम्मतMP News: (भोपाल)। मध्यप्रदेश में गड्डा मुक्त सड़कों के संकल्प की पूर्ति के लिए प्रदेश में 2 से 9 सितम्बर तक सड़कों के निरीक्षण से लेकर संधारण के विशेष अभियान का प्रथम चरण चलाया जाएगा। अभियान में उप यंत्री से लेकर कार्यपालन यंत्री स्तर के अधिकारियों को सड़क संधारण की जिम्मेदारी दी जाएगी। सम्पूर्ण अमला एक साथ उन्हें आवंटित सड़कों का निरीक्षण करेगा। निरीक्षण, संधारण कार्य में लापरवाही पर संबंधित इंजीनियर की व्यक्तिगत जिम्मेदारी निर्धारित की जाएगी।

प्रमुख सचिव लोक निर्माण सुखवीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव द्वारा गड्डा मुक्त सड़क का जो संकल्प लिया है, उसकी पूर्ति के लिए यह विशेष अभियान दो चरणों में चलाया जाएगा। द्वितीय चरण 29 सितम्बर से चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन अधिकारियों को सड़कों के निरीक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। वे 2 सितम्बर से सड़कों का निरीक्षण प्रारंभ कर क्षतिग्रस्त स्थानों, जलभराव क्षेत्रों की फोटो-वीडियो तैयार करेंगे।

गारंटी वाली सड़कें ठेकेदार सुधारेंगे

ऐसी क्षतिग्रस्त सड़कें जो परफॉरमेंस गारंटी में है उनके ठेकेदारों को 7 दिवस में संधारण कराये जाने के निर्देश दिए जाएगे। अगर ठेकेदार द्वारा सुधार कार्य नहीं कराया जाता है तो विभाग जोनल ठेकेदार अथवा विभागीय अमले से सड़क का संधारण करवा कर संधारण व्यय की राशि परफॉरमेंस गारण्टी राशि से समायोजित करेगा।

मुख्य अभियंता भी करेंगे निरीक्षण

प्रमुख सचिव श्री सिंह ने बताया कि जो सड़क परफॉरमेंस पीरियड से बाहर की है, का संधारण विभागीय मद से कराया जाएगा। सभी मंडल अधीक्षण यंत्रियों को भी निर्देश दिए गए है कि वे अपने संभाग में दौरा कर सड़कों का आकस्मिक निरीक्षण करें।

इसके साथ ही राज्य स्तर से भी मुख्य अभियंता और प्रमुख अभियंता द्वारा कम से कम 10-10 सड़कों का निरीक्षण किया जायेगा। निरीक्षण सप्ताह में प्राप्त जानकारी की राज्य स्तरीय समीक्षा 11 सितम्बर 2023 को की जाएगी।

Related Articles

Back to top button