बैतूल अपडेट

SDM bungalow theft Betul: बेखौफ चोरों ने एसडीएम बंगले पर ही बोल दिया धावा

SDM bungalow theft Betul: बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में बढ़ती चोरी की घटनाओं से ऐसा लग रहा है कि चोर आउट ऑफ कंट्रोल हो चुके हैं। अभी तक चोर आम लोगों के घरों-दुकानों को तो निशाना बना ही रहे थे, लेकिन अब उन्होंने अधिकारियों के बंगलों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ऐसी ही एक घटना में चोरों ने सदर स्थित एसडीएम बंगले पर दिन दहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोरों के हौसले कितने बुलंद हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एसडीएम राजीव कहार सदर शिव मंदिर के पास सरकारी बंगले में रहते हैं। शुक्रवार को एसडीएम जब ऑफिस गए और शाम को वापस घर लौटे तो बंगले के ताले टूटे मिले। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बताया जाता है कि एसडीएम बंगले से कई सारे सामान चोरी हुए हैं। (SDM bungalow theft Betul)

betul chori news

शाम को लौटे तो टूटे मिले ताले (SDM bungalow theft Betul)

बैतूल के सांध्य दैनिक अखबार सांझवीर टाइम्स से हुई चर्चा में एसडीएम राजीव कहार ने बताया कि शुक्रवार को वे दिन भर ऑफिस में थे। शाम को जब वे घर लौटे तो उन्हें ताले टूटे मिले। घर का सामान भी बिखरा हुआ था। हालांकि अज्ञात चोर एसडीएम आवास से क्या-क्या लेकर गए इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। (SDM bungalow theft Betul)

कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची (SDM bungalow theft Betul)

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने एसडीएम आवास का निरीक्षण किया। एसडीएम की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर चोरी की घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। (SDM bungalow theft Betul)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button