मध्यप्रदेश अपडेट

Cyclone Shakti: अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान ‘शक्ति’, कई राज्यों में बरपाएगा कहर, एमपी में यह असर

Cyclone Shakti: मानसून की बिदाई के बीच एक नई आफत आ गई है। अरब सागर से एक नया चक्रवाती तूफान उठा है। पड़ोसी प्रांत महाराष्ट्र में इसके कारण भारी बारिश हो रही है। वहीं अन्य कई राज्यों में भी अलर्ट जारी किया गया है। मध्यप्रदेश के मौसम पर भी इसका असर पड़ेगा।

वैसे तो इन दिनों कई सिस्टम एक्टिव है, लेकिन चक्रवातीय तूफान शक्ति सबसे बड़ी परेशानी के रूप में सामने आया है। आज सुबह 5.30 बजे तक यह उत्तर-पश्चिम और संलग्न पूर्वोत्तर अरब सागर के ऊपर 22 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 64.5 डिग्री पूर्वी देशांतर के पास, द्वारका से लगभग 470 किलोमीटर पश्चिम, नलिया से 470 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम, कराची (पाकिस्तान) से 420 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम और मसिराह (ओमान) से 600 किलोमीटर पूर्व-उत्तर-पूर्व में केंद्रित रहा।

Cyclone Shakti: अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान 'शक्ति', कई राज्यों में बरपाएगा कहर, एमपी में यह असर

ऐसे तय करेगा शक्ति अपना सफर

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार चक्रवातीय तूफान के पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ने और 5 अक्टूबर तक उत्तर-पश्चिम और संलग्न पश्चिम-मध्य अरब सागर तक पहुँचने की संभावना है। इसके बाद यह 6 अक्टूबर की सुबह से पूर्व-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा और धीरे-धीरे कमजोर हो जाएगा। श्रीलंका ने इस तूफान को शक्ति नाम दिया है।

Cyclone Shakti: अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान 'शक्ति', कई राज्यों में बरपाएगा कहर, एमपी में यह असर

इन राज्यों में दी गई है चेतावनी

इस तूफान के कारण महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और विदर्भ क्षेत्र में आने वाले जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है। पूर्वी गुजरात मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि तूफान शक्ति का असर पूर्वी तटीय राज्य ओडिशा पर होने की संभावना है। इस तूफान को देखते हुए गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय इलाके वाले मछुआरों को समंदर में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

महाराष्ट्र के कई जिलों में हाई अलर्ट

चक्रवात शक्ति की वजह से महाराष्ट्र के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है। इस राज्य के कई जिले हाई अलर्ट पर हैं। इससे प्रभावित होने वाले जिलों में पालघर, सिंधुदुर्ग, अहिल्यानगर, कोल्हापुर के घाट, कोल्हापुर, सांगली, सोलापुर, परभणी, बीड, हिंगोली, नांदेड़, लातूर, धाराशिव, भंडारा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, गोंदिया, नागपुर और यवतमाल शामिल हैं।

110 किमी की रफ्तार से चल रही हवाएं

उत्तर-पश्चिम अरब सागर के ऊपर गंभीर चक्रवाती तूफान शक्ति पिछले 10 घंटों से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ रहा। मंगलवार तक गुजरात-महाराष्ट्र तट पर समुद्र की स्थिति खराब हो सकती है। तूफानी मौसम और 55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 75 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है। रविवार और सोमवार को 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 60-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

Cyclone Shakti: अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान 'शक्ति', कई राज्यों में बरपाएगा कहर, एमपी में यह असर

मध्यप्रदेश में ऐसा रहेगा मौसम

चक्रवातीय तूफान का असर पूरी तरह तो नहीं, लेकिन आंशिक रूप से मध्यप्रदेश में भी देखने को मिलेगा। प्रदेश भर में अगले 3 दिनों तक गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने का अनुमान है। यदि सिस्टम स्ट्रॉन्ग रहा तो तेज बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश भर में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होने की संभावना जताई है।

आज इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार आज रविवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, देवास, रतलाम, मंदसौर, नीमच, शाजापुर, आगर, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, हरदा, बैतूल, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, बुरहानपुर, खंडवा, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, खरगोन, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सतना, रीवा, सीधी, शहडोल, उमरिया, कटनी, नरसिंहपुर, पन्ना, मंडला, डिंडोरी, मैहर, छिंदवाड़ा, सागर, दमोह, टीकमगढ़, निवाड़ी और अनूपपुर जिलों में बारिश हो सकती है।

शनिवार को इन जिलों में हुई वर्षा

शनिवार को प्रदेश के 15 से ज्यादा जिलों में बारिश का दौर रहा। भोपाल में तेज बारिश हुई। इसके अलावा इंदौर, बैतूल, दतिया, छतरपुर के खजुराहो, रीवा, सागर, सतना, सीधी, उमरिया, शाजापुर, सीहोर, राजगढ़, देवास, आगर-मालवा में भी हल्की बारिश हुई।

इन जिलों से मानसून की हुई बिदाई

प्रदेश के ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर और रतलाम से मानसून बिदा हो चुका है। राजगढ़ और अशोकनगर के कुछ हिस्से से भी मानसून बिदा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की वापसी के लिए अभी परिस्थितियां अनुकूल नहीं है। लेकिन, 10 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश से मानसून बिदा ले सकता है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button