बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

license revoked : नाबालिग के गर्भपात मामले में करूणा हॉस्पिटल का लाइसेंस निरस्त, सोनोग्राफी मशीन जब्त

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद उसका गर्भपात कराए जाने के मामले में प्रशासन ने सख्त रूख अपनाया है। कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ. एके तिवारी की अध्यक्षता में गठित टीम द्वारा नियम विरूद्ध गर्भपात कराने के मामले में बैतूल के निजी चिकित्सालय करूणा हॉस्पिटल का लाइसेंस निरस्त किया गया है।

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तिवारी ने बताया कि यहां अवैध रूप से संचालित एक सोनोग्राफी मशीन जब्त की गई है। इसके साथ ही अस्पताल की लैब एवं गर्भपात कक्ष सील किया गया है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की इस कार्यवाही से हड़कंप मच गया है।

    female doctor arrested : महिला डॉक्टर गिरफ्तार, अस्पताल सील, दुष्कर्म पीड़ित छात्रा का किया था गर्भपात, कोचिंग संचालक ने किया था रेप

    गौरतलब है कि आमला थाना अंतर्गत एक कोचिंग संचालक द्वारा नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म किया गया था। इस छात्रा के गर्भवती होने पर करूणा हॉस्पिटल में उसका गर्भपात कराया गया था। पुलिस ने कल हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉक्टर वंदना कापसे को गिरफ्तार कर लिया था।

    then go bulldozer : दुष्कर्म के आरोपी के घर चला पुलिस का बुलडोजर, हटाया गया अतिक्रमण

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button