बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Audio Viral : रीवा के सरकारी स्कूल के प्राचार्य का ऑडियो वायरल, छात्रा पर अकेले मिलने का बना रहा था दबाव, किया सस्पेंड

रीवा के एक गवर्मेंट स्कूल के प्रिंसिपल का अश्लील ऑडियो सामने आया है। जिसमें वो 9वीं की छात्रा से कह रहा है कि अकेल आना। जब छात्रा ने प्रिंसिपल से कहा कि इस वक्त कैसे आऊं, किस बहाने से आऊं तो प्रिंसिपल ने कहा कि किसी भी बहाने से आ जाओ, मैं ऑफिस में ही बैठा हूं। प्रिंसिपल ऑडियो में छात्रा से अकेले में मिलने का दबाव बना रहा है।

पुलिस पूछताछ में ये बात भी सामने आई कि प्रिंसिपल अपने ही स्कूल की छात्रा से बाथरूम के अंदर की एक्टिविटीज, उसकी बॉडी की बनावट और स्वास्थ्य की जानकारी ले रहा है। मामले की जांच के बाद लोक शिक्षण संचालनालय ने आरोपी प्रिंसिपल को बुधवार को सस्पेंड कर दिया।

Dirty thing : इंदौर में अपनी ही टीचर को अश्लील मैसेज भेजता था 9वीं कक्षा का छात्र, पुलिस ने पकड़ा तो बड़ी बेशर्मी से कही यह बात

मामला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मार्तंड-2 का है। बताया जा रहा है कि 9वीं की छात्रा स्कूल में किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी। प्रिंसिपल अमरेश सिंह ने उसे CCTV में देख लिया, इसी के बाद से वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था।

प्रिंसिपल ने छात्रा से पूछा था- बताओ किससे बात कर रही हो? तुम्हारे घरवालों को शिकायत करूंगा। मेरे पास ऑडियो और VIDEO रिकॉर्डिंग है। डर की वजह से छात्रा प्रिंसिपल से मोबाइल पर बात करने लगी। प्रिंसिपल उससे अश्लील बातें करता था। अकेले में मिलने के लिए दबाव डाल रहा था।

न्यूज सोर्स : https://dainik-b.in/qhh0x4K6bpb

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button