Tulsi Vivah Upay: मनचाहा जीवनसाथी और सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए आज शालीग्राम और तुलसी का विवाह पर करें ये काम, नहीं आएंगी अड़चनेंं

Tulsi Vivah Upay: आज तुलसी और शालीग्राम का विवाह है। शास्त्रों में कहा गया है कि तुलसी विवाह के दिन कुछ विशेष कार्य करने से वैवाहिक जीवन की सभी परेशानियां खत्म हो जाती है और खुशहाली आती हैं। इसके लिए आपको नीचे बताए गए कुछ उपायों को करने की जरूरत है। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में…
शास्त्रों के अनुसार तुलसी विवाह के दिन दांपत्य जीवन की खुशहाली के लिए पति-पत्नी को पवित्र नदी में स्नान करने के साथ तुलसी की पूजा करनी चाहिए। इससे अलावा तुलसी के पत्ते को तोड़कर उन्हें शुद्ध जल में मिलाएं और फिर जल को पूरे घर में छिड़क दें। ऐसा करने से पति और पत्नी के बीच संबंध मधुरता आती है।
जिन लोगों को विवाह में समस्या आ रही है या किन्ही की वजह से विवाह बार-बार बाधित हो रहा है तो ऐसे लोग किसी असहाय, गरीब व्यक्ति की कन्यादान का संकल्प ले सकते हैं और विवाह के समय अपने सामर्थ्य अनुसार मदद कर सकते हैं।
वैवाहिक जीवन में तनाव मुक्त रहने के लिए आप आज तुलसी विवाह में देवी तुलसी को पति-पत्नी लाल चुनरी चढाए। इसके बाद ये अगले दिन किसी सुहागन को दान कर दे। इससे आपस में मनमुटाव दूर होगा और प्रेम का भाव भी पैदा होगा।
मनचाहे जीवनसाथी से शादी की बाधाएं को खत्म करने के लिए आज तुलसी पूजा के दिन भगवान श्री हरि को भोग में तुलसी दल डालकर अर्पित करें। इससे मनचाहा जीवनसाथी पाने की सारी बाधाएं दूर हो जाएगी। इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि एकादशी पर तुलसी पत्र ना तोड़ा जाए।
सुयोग्य जीवनसाथी प्राप्त करने के लिए तुलसी विवाह के दिन पति पत्नी मिलकर शालिग्राम जी को बोर भाजी आंवला अर्पित करें और पत्नी मनोरमां देहि मनोवृत्तानुसारिणीम्।तारिणीं दुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्भवाम्।। इस मंत्र का जाप करें।



