Google Pixel 7 Price : गूगल के इस फोन पर चल रहा था तगड़ा ऑफर! कंपनी दे रही 35,000 का डिस्काउंट, कैमरा है सैमसंग और आईफोन 14 से भी अच्छा
![]()
Google Pixel 7 Price: गूगल का पिक्सेल सीरीज का फोन अन्य किसी भी कंपनी के फोन की तुलना में हमेशा से बेहतर ही रहा है। इसके फीचर्स और स्टॉक एंड्राइड की वजह से इसे बहुत सारे लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं। यही कारण है कि गूगल भी इसके अपग्रेडेड मॉडल्स लेकर आते रहता है। कंपनी के लेटेस्ट गूगल पिक्सेल 7 पर स्मार्टफोन पर तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। इस ऑफर में आप इस फोन पर 35000 रुपए तक बचा सकते हैं। चलिए बताते हैं इस ऑफर के बारे में सारी जानकारी…
Google Pixel 7 Price Discount Flipkart Sale
ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर Google Pixel 7 को 59,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, लेकिन अगर आप इसे एचडीएफसी बैंक के कार्ड से खरीदते हैं तो आपको 7 हजार रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। कंपनी एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 7,000 रुपये का कैशबैक दे रही है। इससे इसकी कीमत घटकर 52,999 हो जाती है।
- Also Read: Flipkart लाया महासेल : Premium फोन Nothing (1) पर दिया जा रहा अब तक का सबसे बड़ा Discount
Google Pixel 7 Exchange Offer
यह डील बेहतर एक्सचेंज ऑफर के साथ की जा सकती है। फ्लिपकार्ट पुराने फोन पर 19,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दे रहा है। अगर आपके पास एक अच्छा फोन है और उसकी कंडीशन अच्छी है तो आपको ज्यादा वैल्यू मिलेगी। इसके साथ ही फोन की कीमत घटकर 34,999 रुपये हो जाती है। आपको बता दें कि अगर आपको पुराने फोन की कीमत 12 हजार रुपये तक मिल भी जाती है तो आप नए Google Pixel 7 को 40 हजार रुपये से कम में खरीद सकते हैं।
Google Pixel 7 Specifications
Google Pixel 7, जो कि कंपनी की नईप्रीमियम पेशकश है, में 6.32-इंच का डिस्प्ले है जो 2,400 x 1,080 पिक्सेल का रिज़ॉल्यूशन प्रदान करता है। डिस्प्ले 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स तक ब्राइटनेस को भी सपोर्ट करता है। Pixel 7 Tensor G2 से लेस है जो 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ है।
डिवाइस में 4,355 mAH ली-आयन बैटरी है जो वायरलेस चार्जिंग का समर्थन करती है। कैमरा डिपार्टमेंट में, Google Pixel 7 में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा के साथ 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। फ्रंट में 10.8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।



