बड़ी खबरें

Betul News : किसान की झोपड़ी में लगी आग, घास-भूसा और कृषि उपकरण हुए खाक, दमकल ने पाया काबू

• मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़
बैतूल जिला मुख्यालय के समीप ग्राम सावंगा में शुक्रवार की दोपहर एक झोपड़ी में आग लग गई। इससे झोपड़ी में रखा घास, भूसा, बैलगाड़ी, पाइप और अन्य कृषि उपयोगी सामग्री जल कर खाक हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भवन के समीप किसान जगन धोटे की झोपड़ी में आज दोपहर में अचानक आग लग गई। आग लगने की खबर लगते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी अपने-अपने प्रयासों से आग बुझाने की कोशिश करने लगे। लेकिन, इसके बाद भी आग पर जब नियंत्रण नहीं हो पाया तो ग्रामीणों ने दमकल वाहन को फोन लगा कर सूचित किया।

सूचना मिलते ही दमकल मौके पर पहुंची। हालांकि दमकल के पहुंचने के पूर्व सब कुछ जलकर खाक हो चुका था। ग्रामीणों ने बताया कि किसान की झोपड़ी में रखा घास, भूसा, बैलगाड़ी, पाइप लाइन एवं अन्य कृषि उपयोगी सामग्री जलकर खाक हो गई है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर डर था कि कहीं आग गांव में न फैल जाएं। इस लिए आस पास के ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। नीचे देखें आग का वीडियो…

आग लगने से एक मवेशी के झुलस जाने की भी खबर मिली है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। दमकल द्वारा आग पर काबू पाए जाने के बाद सभी ने राहत की सांस ली। आग किस वजह से लगी, यह अभी पता नहीं चल सका है। समय रहते आग पर नियंत्रण होने से बड़ा हादसा टल गया अन्यथा बड़ी अनहोनी हो जाती।

Alovera For Health: सिर्फ खूबसूरती ही नहीं गंभीर बीमारियों में भी फायदा पहुंचाता है एलोवेरा इस तरह करें उपयोग…

 

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button