Yamaha RX100: बड़े इंजन के साथ फिर आ रही Yamaha RX100, कंपनी कर रही नए अवतार में लाने की तैयारी

Yamaha RX100: 1980 के दशक में धमाल मचाने वाली Yamaha RX100 बाइक फिर से मार्केट में आ रही है। कंपनी ने कुछ साल पहले इस बाइक का प्रोडक्शन बंद कर दिया था, लेकिन मार्केट में डिमांड के कारण इसे फिर से नए अवतार में लांच करने की तैयारी कंपनी कर रही है। बता दें कि इस बाइक का क्रेज आम लोगों के अलावा सुपरस्टार रजनीकांत और अजय देवगन में भी काफी रहा है।
अब भी इस बाइक को लेकर युवाओं में क्रेज बना हुआ है, ये ही कारण है कि कंपनी फिर से इसे मार्केट में वापस लाने के लिए तैयारी कर रही है।

जल्द आएगी नजर
कंपनी के अनुसार यामहा कंपनी न्यू नेक्स्ट जेन यामाहा आरएक्स 100 लॉन्च को लेकर तेजी ये तैयारी कर रही है। कंपनी के अनुसार इस बार बड़े इंजन के साथ RX100 को पेश करने पर काम कर रही है।

इतना होगा बदलाव
यामहा इंडिया के अध्यक्ष ईशिन चिहाना ने खुलासा किया था कि RX100 वापस आ रही हैं। उनके मुताबिक आरएक्स हंड्रेड का नाम वही रहेगा। उसकी जगह दूसरी कोई और बाइक नहीं लेगी। ऐसा जानबूझकर किया गया है क्योंकि कंपनी की योजना है कि इस आइकन को फिर से वापस लाना है।
- Also Read: MPPEB Jobs 2023: युवाओं के लिए खुशखबरी! मप्र में 2716 पदों पर निकली भर्ती, नोटिफिकेशन जारी

मिलेगा बड़ा इंजन
बता दें कि यामाहा RX100 में 2 स्ट्रोक इंजन मिलता था, लेकिन BS6 मानदंडों के कारण अब आरएक्स 100 को बड़े इंजन के साथ प्रस्तुत किया जा रहा है।



