बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

बीच बाजार फटा ट्रक का टायर, हुआ धमाका…

  • अंकित सूर्यवंशी, आमला
    सोमवार शाम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोटा पत्थर भरकर ला रहे एक ट्रक का सामने का टायर अचानक फट गया। जोरदार धमाके के साथ टायर फटने से अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि ट्रक की गति धीमी होने के कारण घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है।

    जानकारी के मुताबिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 100 बिस्तरों के नए अस्पताल भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है । इसके लिए कोटा के पत्थर बुलवाए गए थे। सोमवार की शाम पत्थर ला रहे ट्रक के सामने का टायर शहर के बीच फल फ्रूट के मार्केट में अचानक फट गया। ट्रक के टायर फटने से कुछ पत्थर दुकानों पर उछले भी, लेकिन घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई। घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। ट्रक की गति धीमी होने के चलते बड़ा हादसा होते-होते बच गया।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button