बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

एक चिंगारी निकली और देखते ही देखते खाक हो गई ट्रॉली में भरी कड़बी

  • उत्तम मालवीय (9425003881)
    बैतूल।
    बैतूल बाजार क्षेत्र के ग्राम आरूल में खेत से मक्का की कड़बी भर कर ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में बिजली के तार टकराने से निकली चिंगारी से आग लग गई। इससे ट्रॉली में रखी सारी कड़बी खाक हो गई वहीं ट्रैक्टर का भी काफी हिस्सा जल गया है। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आरुल के किसान शिवशंकर साहू अपने खेत से मक्का का कड़बा ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर ले जा रहे थे। इसी बीच ट्रॉली से बिजली के तार टकरा गए और आग लग गई। किसान विनीत बारमासे ने बताया कि खेतों से गए बिजली के तार नीचे झूल रहे हैं। इससे हमेशा खतरा बना रहता है। बिजली कंपनी को शिकायत के बाद भी बिजली के तारों को ऊंचा नहीं किया गया है। आज भी ट्रैक्टर ट्रॉली में आग बिजली के तारों से आग लग गई थी। इसकी सूचना थाने में दी गई तब बैतूल बाजार की नगर परिषद की दमकल पंहुची और आग बुझाई गई।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button