बैतूल अपडेट

Crematorium road issue: शमशान घाट जाने रास्ता नहीं, कैसे ले जाएं शव और लकड़ी, नहीं हो रही सुनवाई

विक्की आर्य, झल्लार (Crematorium road issue)। कहा जाता है कि मरने के बाद व्यक्ति को हर तरह की परेशानियों और झंझटों से मुक्ति मिल जाती है। लेकिन, बैतूल जिले की भैंसदेही तहसील की ग्राम पंचायत बासनेर कलां में न तो मरने वाले को चैन मिल पाता है और न ही उसे शमशान घाट तक पहुंचाने वाले ही आसानी से पहुंचा पाते हैं।

इसकी वजह यह है कि विकास के तमाम गगनचुंबी दावों के बावजूद बासनेर कलां में हाल यह है कि आज तक यहां शमशान घाट पहुंच रोड ही नहीं बन पाया है। ऐसे में शव को वहां तक ले जाने वैसे तो हर मौसम में ही परेशानी होती है, लेकिन बारिश में यह दिक्कत और बढ़ जाती है।

आधे रास्ते में फंस जाते वाहन (Crematorium road issue)

ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के मौसम में स्थिति यह बन जाती है कि जिन वाहनों से शव और लकड़ियां ले जाई जाती है, वे आधे रास्ते में ही कीचड़ में फंस जाते हैं। ऐसे में वाहन को निकालने में ही घंटों लग जाते हैं। अधिक बारिश होने पर वाहन निकल तक नहीं पाता और लोगों को ही लकड़ियां ढोना पड़ता है।

नहीं हो रही कोई भी सुनवाई (Crematorium road issue)

ग्रामीणों ने आक्रोश के साथ बताया कि हर बारिश में यहां परेशानी झेलना ही उनकी नियति बन चुका है। इस बारे में ग्राम पंचायत और अधिकारियों से बार-बार ग्रामीणों ने अनुरोध किया, लेकिन इसके बावजूद आज तक मार्ग की स्वीकृति नहीं मिल सकी है।

यहां देखें वीडियो… (Crematorium road issue)

बारिश में न जाए किसी की जान (Crematorium road issue)

हर साल बारिश में इन्हीं परेशानियों से जूझते ग्रामीणों की अब हालत यह हो गई है कि वे यही प्रार्थना करते हैं कि बारिश के मौसम में किसी की मृत्यु न हो। यदि शमशान घाट तक रास्ता बन जाता तो इस तरह की परेशानियों का सामना दुख की इस घड़ी में ग्रामीणों को नहीं करना पड़ता। आज फिर एक ग्रामीण की मृत्यु पर यही परेशानियां ग्रामीणों को झेलना पड़ा।

ग्रामीण बोले- बनाया जाएं मार्ग (Crematorium road issue)

ग्रामीण प्रवीण धाड़से, गणेश बारस्कर, प्रवीण बर्डे, गणेश धाड़से, संजय राठौड़, सोनू गलफट, अल्केश चढ़ोकर, आशीष राठौर, सुखदेव दवंडे, लीलाधर बोड़खे, डॉक्टर नीलेश बर्डे आदि ने क्षेत्रीय विधायक और प्रशासन से मांग की है कि वह उनकी परेशानी को समझे और मार्ग का निर्माण करवाएं। (Crematorium road issue)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button