बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

टाइगर के बाद शाहपुर क्षेत्र में भालू की दहशत, मर्दानपुर गांव में आया नजर, मोबाइल में हुआ कैद, दहशत में ग्रामीण

  • नवील वर्मा, शाहपुर
    बैतूल के शाहपुर क्षेत्र में हिंसक वन्य जीवों की दहशत लगातार बनी हुई है। कुछ दिन पहले यहां एक टाइगर (Tiger) द्वारा रोड क्रॉस करने का वीडियो वायरल हुआ था। अब एक गांव में खेत में भालू (Bear) के घूमने का मामला सामने आया है। एक ग्रामीण ने बाकायदा इसका वीडियो भी बनाया है। भालू की क्षेत्र में मौजूदगी से एक बार फिर ग्रामीण दहशत में हैं। इधर वन विभाग ने ग्रामीणों की बैठक लेकर उन्हें समझाइश दी है।

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक शाहपुर तहसील के मर्दानपुर, कामठी, कुसमेरी गांव के जंगल एवं खेत में एक भालू देखा गया है। मरदानपुर गांव के फॉरेस्ट विभाग के मनरेगा प्लांटेंशन में एक युवक ने अपने मोबाइल में भालू को घूमते हुए कैद भी किया है। यहां के जंगलों के साथ भालू इन दिनों खेत एवं गांव के जंगल में भी घूम रहा है। मरदानपुर, कुसमेरी गांव में एक भालू के आराम से गांव के खेत एवं जंगल में भालू के गुजरने का वीडियो वायरल होने के बाद गांव में रहने वाले लोग डरे हुए हैं। उन्हें घर से निकलने और खेतों में जाने से भी डर लग रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में भालू की मौजूदगी से दहशत में हैं।

    इधर वन विभाग सारणी के डिप्टी रेंजर श्री धोटे ने बताया कि तीनों गांवों में ग्रामीणों की बैठक लेकर उन्हें समझाइश दी गई है। उनसे कहा गया है कि भालू को किसी प्रकार की कोई भी हानि ना पहुंचाएं। हम लोगों द्वारा उसे पूरी तरह सुरक्षित बचाया जा रहा है।

    उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व साप्ताहिक बाजार से लौट रहे शाहपुर के एक व्यापारी को अचानक सामने एक टाइगर नजर आया था। इसका वीडियो भी व्यापारी ने बनाया था। वीडियो में दिख रहा था कि यह टाइगर जंगल से निकलकर सड़क पर आता है। इसके बाद बड़े इत्मीनान से सड़क पार करते हुए सड़क के दूसरी तरफ एक बार फिर घने जंगल में ओझल हो जाता है।

    इसलिए आते हैं क्षेत्र में वन्य प्राणी

    शाहपुर का यह इलाका सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) से सटा हुआ है। इसके चलते इस इलाके में वन्य प्राणियों का मूवमेंट लगातार बना रहता है। STR में रहने वाले वन्य प्राणी कभी भी रास्ता भटक कर इस क्षेत्र में आ जाते हैं। यही कारण है कि अब वन्य प्राणियों की मौजूदगी इस क्षेत्र में नई तो नहीं है, लेकिन लोगों का डर भी अपनी जगह है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button