बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

अलर्ट: अब आठनेर में मिला कोरोना पॉजिटिव, कंटेनमेंट जोन बनाया

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बैतूल जिले में कोरोना के मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। शाहपुर, आमला और बैतूल बाजार क्षेत्र के बाद अब आठनेर नगर में एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। यह मरीज मिलने के बाद अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 2 हो गई है। कल स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार एक्टिव मरीजों की संख्या एक थी।

    बताया जाता है कि आठनेर के वार्ड नंबर 7 का निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति कुछ दिन पहले बिलासपुर गया था। वहां से आने के बाद उसके सैंपल लिए गए तो आज सुबह उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसके परिवार के सदस्यों के भी सैंपल लिए गए हैं, लेकिन बाकी सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन बना दिया है।

    मोतीढाना से हुई थी शुरूआत
    कुछ दिन पहले नए मरीजों के मिलने की शुरूआत शाहपुर के पास मोतीढाना से हुई थी। वहां एक-एक कर मरीजों की संख्या 8 तक पहुंच गई थी। इसके बाद आमला, बैतूल बाजार ग्रामीण में भी मरीज मिले थे। कल स्वास्थ्य विभाग ने 1042 सैंपल जांच के लिए भिजवाए थे। अब जिले में कुल पॉजिटिव आए मरीजों का आंकड़ा भी बढ़कर 12920 पर पहुंच गया है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button