धर्म/अध्यात्म अपडेट

Mahashivratri 2024: महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन बुकिंग पर लगी रोक, जानें क्‍या है वजह

Mahashivratri 2024: उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर महाशिवरात्रि का पावन पर्व 8 मार्च को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इस विशेष दिन पर देश-विदेश से लाखों की संख्‍या में श्रद्धालु दर्शन के लिए महाकाल के मंदिर आते हैं। महाकालेश्वर मंदिर में ज्‍यादा भीड़ होने के कारण 8 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व और अगले दिन 9 मार्च को दोपहर में होने वाली भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग को भी ब्लाक कर दिया गया है। महाशिवरात्रि के विशेष पर्व के चलते दोनों दिन की अनुमति प्रशासन द्वारा ऑफ लाइन दी जाएगी।

भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग ब्लॉक (Mahashivratri 2024)

विशेष पर्व के चलते दोनों दिन की अनुमति प्रशासन द्वारा ऑफलाइन ही दी जाएगी। प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च को मनाया जाएगा। अधिक भीड़ के कारण 8 और 9 मार्च को दोपहर में होने वाली भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग ब्लॉक की गई है। दोनों दिन श्रद्धालुओं को ऑफलाइन अनुमति जिला प्रशासन के माध्यम से जारी की जाएगी।

मंदिर में बुकिंग बंद होने का कारण (Mahashivratri 2024)

ऑनलाइन बुकिंग बंद करने के पीछे कारण है कि देशभर से आने वाले भक्तों के लिए मंदिर प्रशासन द्वारा करीब 400 सीट के लिए ऑनलाइन भस्म आरती की बुकिंग सुविधा दी है। भक्त कहीं पर से भी निर्धारित तिथि के 15 दिन पहले ऑनलाइन अनुमति बुकिंग करा सकते हैं। महाशिवरात्रि पर्व और अगले दिन दोपहर में होने वाली भस्म आरती के लिए बड़ी संख्या में भक्त शामिल होते हैं। वहीं मंदिर में वीवीआईपी का आगमन होता है और अधिक संख्या में भीड़ भी रहती है। इसलिए दोनों दिन ऑफलाइन अनुमति जारी की जाएगी।

दर्शन के लिए रहेगी ये व्यवस्था (Mahashivratri 2024)

महाकालेश्वर मंदिर में निर्धारित व्यवस्था के अनुसार भक्तों को नृसिंह घाट से चारधाम मंदिर, शक्तिपथ, महाकाल महालोक होते हुए मानसरोवर फैसिलिटी सेंटर से मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद दर्शनार्थी मंदिर के नए टनल मार्ग से होकर गणेश मंडप पहुंचेंगे तथा भगवान महाकाल के दर्शन करेंगे। इसके पश्चात नए निर्गम द्वार से निकलकर बड़े गणेश, हरसिद्धि चौराहा होते हुए चारधाम आश्रम पहुंचकर गंतव्य के लिए रवाना होंगे।

महाशिवरात्रि पर देशभर से लाखों की संख्‍या में भक्तों के आने के अनुमान है, इसलिए दर्शन टिकट व्यवस्था को स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है। दर्शनार्थी एक मार्ग से मंदिर आएंगे तथा दूसरे मार्ग से गंतव्य के लिए रवाना होंगे।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com  

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Mp Election 2023

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button