बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
आठनेर नगर परिषद के सीएमओ दिनेश तिवारी सस्पेंड, इसलिए गिरी उन पर गाज

बैतूल जिले की आठनेर नगर परिषद के सीएमओ दिनेश कुमार तिवारी को सस्पेंड कर दिया गया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग भोपाल से निलंबन की यह कार्यवाही की गई है। उनके स्थान पर मुलताई नगर पालिका सीएमओ नितिन बिजवे को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
जानकारी के अनुसार होशंगाबाद संभाग कार्यपालन यंत्री आदित्य कुमार के नेतृत्व में स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम आठनेर आई थी। इस टीम ने स्वच्छता सर्वेक्षण कार्य में लापरवाही पाई। यही नही टीम के आने पर सीएमओ श्री तिवारी उपस्थित भी नहीं मिले। इन कारणों से स्वच्छता सर्वेक्षण टीम ने अपनी रिपोर्ट में सीएमओ पर लापरवाही का आरोप लगाया थ।
जिसको लेकर संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल कार्यालय ने सीएमओ श्री तिवारी को निलंबित कर दिया है। उनकी जगह मुलताई सीएमओ नितिन बिजवे को आठनेर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस संबंध में श्री तिवारी का कहना है कि कर्मचारियों की गलती के चलते उन पर कार्यवाही हुई है।



