बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

देखें वीडियो… किसान पहुंचे बिजली दफ्तर, जमकर की नारेबाजी

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    आमला बिजली ऑफिस में आज दोपहर में आसपास के गांवों के करीब 2 दर्जन ग्रामवासी पहुंचे और उन्होंने जमकर नारेबाजी की। ग्राम रतेड़ा, ठानी और बोड़ी सहित अन्य ग्रामों के यह किसान रात के बजाय दिन में सिंचाई के लिए बिजली देने की मांग कर रहे हैं ताकि कड़ाके की ठंड में अधिक परेशानी उठाए बगैर वे सिंचाई कर सके। प्रदर्शन के दौरान किसान ‘एमपीईबी की दादागिरी नहीं चलेगी, नहीं चलेगी’ और ‘किसानों को दिन में बिजली देना होगा, देना होगा’ के जोरदार नारे लगा रहे थे। कांग्रेस नेता जितेंद्र शर्मा और राजेश वट्टी के नेतृत्व में किसानों ने सुबह 6 से 12 बजे की शिफ्ट में बिजली प्रदाय करने की मांग रखी। समस्या का जल्द निराकरण नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी किसानों ने दी।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button