मनोरंजन अपडेट

Jokes In Hindi : बेटा- पापा आप जैसे मुझे मारते हो, वैसे दादाजी भी आपको मारते थे क्‍या?

Jokes In Hindi: Son- Papa, did grandfather also beat you the way you beat me?

Jokes In Hindi : सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। 

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।

इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

Funny Jokes

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Jokes In Hindi)

शिक्षक- इकबाल के इस शेर का मतलब बताओ।
“खोल आंख जमीन देख, फलक देख फिजा देख
मशरिक से उभरते हुए, सुरज को जरा देख”
बच्‍चा- सर इकबाल कह रहे है… गुड मार्निंग

पत्‍नी- मैं कब से पूछ रही हूँ कि,
आपके जीवन की सबसे बड़ी समस्‍या क्‍या है?
“बस मुझे ही देखे जा रहे हो…
कुछ बताते क्‍यों नही”…

लड़की (फोन पर)- क्‍या कर रहे हो?
लड़का- मेल निकाल रहा हूँ।
लड़की- कब से नहीं नहाया?
लड़का- अरे! ई-मेल निकाल रहा हूँ।

बेटा- पापा आप जैसे मुझे मारते हो, वैसे
दादाजी भी आपको मारते थे क्‍या?
पापा- बिल्‍कुल मारते थे।
बेटा- तो ये खानदानी गुंडागर्दी कब तक चलेगी?

पप्‍पू बैंक में पैसा जमा करने गया।
कैशियर- तुम्‍हारे नोट नकली है।
पप्‍पू- तुझे क्‍या फर्क पड़ता है? जमा तो
मेरे एकाउंट में हो रहे है न!

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।) 

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button