मनोरंजन अपडेट

RRR Actor Death: ‘RRR’ के मशहूर एक्टर का निधन, शोक में डूबी इंडस्ट्री, आत्मा की शांति की मांगी जा रही दुआ

RRR Actor Death, RRR actor Ray Stevenson death, Rrr actor death age, ray stevenson, ray stevenson death cause,

RRR Actor Death: ‘RRR’ के मशहूर एक्टर का निधन, शोक में डूबी इंडस्ट्री, आत्मा की शांति की मांगी जा रही दुआ
Source: Credit – Social Media

RRR Actor Death: आरआरआर फिल्म ने देश और दुनिया में नए रिकॉर्ड बनाए हैं। इस मूवी में मशहूर किरदार निभाने वाले एक्टर का 58 साल की उम्र में निधन हो गया। इसकी जानकारी बाहर आते ही पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। अभी तक एक्टर की मौत की सही वजह सामने नहीं आई है। फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजामौली ने ट्वीट कर एक्टर की आत्मा की शांति के लिए कामना की है। बता दें कि एक्टर रे स्टीवेन्सन अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने फिल्म में विलेन का किरदार निभाया हैं।

ट्वीट कर जाहिर किया दुःख (RRR Actor Death)

एक्टर रे स्टीवेन्सन के निधन की खबर एसएस राजामौली तक ये जैसे ही पहुंची उन्होंने ट्वीट के जरिए दुख जाहिर किया। RRR के डायरेक्टर एसएस राजामौली के ट्वीट के मुताबित ये उनके लिए काफी चौंकाने वाली खबर थी। जिस पर उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था। फिल्म के सेट पर रे एनर्जी और वाइब्रेंसी लेकर आते थे। राजामौली ने रे के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस को एक प्योर जॉय बताया है। डायरेक्टर ने एक्टर के परिवार को सहानुभूति देते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ की है।

अपने इस पोस्ट के साथ एसएस राजामौली ने रे स्टीवेन्सन के साथ अपनी एक खिलखिलाती हुई तस्वीर भी शेयर की है। ये तस्वीर आरआरआर के सेट की है। रे स्टीवेन्सन ने फिल्म में गवर्नर स्कॉट की भूमिका निभाई थी। जो दो क्रांतिकारियों के बीच दोस्ती और अंग्रेजों के खिलाफ अपने देश को मुक्त करने के लिए उनकी लड़ाई को दर्शाता है। विलेन के तौर पर उनकी अदाकारी को काफी पसंद किया गया था।

बता दें, रे स्टीवेन्सन ने रविवार को अंतिम सांस ली। एक्टर को उनकी मार्वल थोर फिल्मों में वोल्स्टैग के लिए याद किया जाएगा। रे स्टीवेन्सन ने पुनीशर: वॉर ज़ोन, किल द आयरिश मैन और आरआरआर जैसी फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से सभी को इंप्रेस किया था। जानकारी के मुताबिक रे स्टीवेन्सन जब अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए शूट कर रहे थे तब भी उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। रे स्टीवेन्सन के निधन की खबर ने साउथ इंडस्ट्री को तगड़ा झटका दिया है। सितारों को यकीन नहीं हो पा रहा है कि अब रे स्टीवेन्सन उनके बीच नहीं रहे हैं।

Related Articles

Back to top button