बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

रिसोर्ट में लगी भीषण आग, चार घण्टे में पाया फायर ब्रिगेड ने काबू, भारी नुकसान पहुंचा

  • विजय सावरकर, मुलताई
    बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र में आज 13 मार्च 2022 को दोपहर 12.35 के लगभग ग्राम मल्हारा में तारकुंडे रिसार्ट में आग लग गई। आग हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिरने से लगी। देखते ही देखते आग चारों तरफ फैलने लग गई।

    आग लगने की सूचना मिलते ही मुलताई नगर पालिका की फायर टीम मौके पर पहुंची। तब तक आग 4 से 5 किलोमीटर के एरिये में फैल गई थी। जिसको बुझाने में फायर टीम को लगभग 4 घंटे का समय लगा।

    आग पर काबू पाने में फायर कर्मचारी राहुल, गिरीश पिपले, भूपेंद्र राठौड़, विजय बड़घरे की मुख्य भूमिका रही। आग लगने के कारण रिसॉर्ट में रखी लगभग 10 पानी की टंकी, 25 पाइप, एक ट्राली, एक बैलगाड़ी, मोटर केबल जल गए हैं। इससे भारी नुकसान पहुंचा है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button