बैतूल अपडेट

Betul News: नदी में डूबने से एक ही परिवार की दो बेटियों की मौत, एक को बचाने के प्रयास में दूसरी भी डूबी

Betul News: Two daughters of the same family died due to drowning in the river, in an attempt to save one the other also drowned

Betul News: नदी में डूबने से एक ही परिवार की दो बेटियों की मौत, एक को बचाने के प्रयास में दूसरी भी डूबीBetul News: (बैतूल)। जिले के बीजादेही थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार की दो बेटियों की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर तेंदूढाना गांव में मोरंड नदी की है। दो मासूम बेटियों की एक साथ मौत से न केवल परिवार में बल्कि पूरे गांव में मातम पसर गया है। चिचोली अस्पताल में दोनों शवों का पीएम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को बीजादेही थाना क्षेत्र के ग्राम तारा के तेंदूढाना में दो बालिकाएं आरुति पिता प्रकाश वट्टी 5 साल और आयुषी पिता चैतराम वट्टी 7 साल (दोनों चाचा-भतीजे की पुत्री) बकरी चराने के लिए गई थी। बकरी चराने के दौरान मोरंड नदी के मेलघाट के किनारे दोनों बकरियों को पानी पिलाने गईं। इसी दौरान वापस आते समय आरुति पैर फिसलने से नदी के गहरे पानी में चली गई। आरुति को नदी में डूबता देख उसे बचाने आयुषी भी नदी में कूद गई। दोनों लड़कियों को तैरना नहीं आता था। इससे वह दोनों नदी में गहरे पानी चली गई। जिससे डूबने से उनकी मौत हो गई।

दोनों बेटियों के नदी में डूबने की सूचना मिलने पर बकरी चराने वालों ने गांव में जाकर जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों शव को नदी निकाल कर घटना की जानकारी पुलिस दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। दोनों लड़कियों की नदी में डूबने की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button