मनोरंजन अपडेट

Hindi Jokes: मंगलसूत्र पहनाने के बाद मंगल पति के पीछे लग जाता है और….

Hindi Jokes: मंगलसूत्र पहनाने के बाद मंगल पति के पीछे लग जाता है और....
Hindi Jokes: मंगलसूत्र पहनाने के बाद मंगल पति के पीछे लग जाता है और….

Hindi Jokes: सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। (Hindi Jokes)

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने (Hindi Jokes) से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। (Hindi Jokes)

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है| (Hindi Jokes)

मंगलसूत्र पहनाने के बाद मंगल
पति के पीछे लग जाता है..
और सारे सूत्र बीवी के हाथ में
चले जाते हैं

आज एक पुराने दोस्त तो फ़ोन किया
उसने नहीं उठाया
फिर मैंने MSG भेजा की पूजा तेरा
नंबर मांग रही थीं
फिर उसने 30 बार फ़ोन किया
मैंने भी नहीं उठाया….

चूहा हाथी से- 2 दिन के लिए
अपना कमीज देना ।
हाथी- हा..हा..हा..पहनेगा क्या?
चूहा- बेटी की शादी है
टेंट लगवाना है….

एक पत्नी ने एम्बुलेंस बुलाने के लिए 108 पर कॉल किया।
ऑपरेटर- “आपको क्या समस्या है?”
पत्नी- “मेरे पैर की अंगुली कॉफी
टेबल से टकरा गयी है।” ऑपरेटर- हँसते हुए, “और इस के
लिए आप एम्बुलेंस बुलाना चाहती
हैं?”
पत्नी- “नहीं, एम्बुलेंस तो मेरे पति के लिए है, उन्हें हंसना नहीं चाहिए था “

अध्यापक- रमेश बेटा घर की परिभाषा बताओ ?
रमेश- सर जो घर हौंसलें से बनाये जाते हैं उसे “हाउस” कहते हैं।
जिन घरों में हवन होते हैं, उन्हें “होम” कहते हैं।
जिन घरों में हवा ज्यादा चलती है उन्हें *”हवेली”*कहते हैं।
जिन घरों में दीवारों के भी कान होते हैं उन्हें “मकान” कहते हैं। और
जिन घरों के लोन की किश्त भरते – भरते आदमी लेट जाता है
उन्हें “फ्लैट” कहते हैं और
जिन घरों में यह भी पता ना हो कि बगल के
घर में कौन रहता है उन्हें “बंगला” कहते हैं।
अध्यापक अभी तक ICU में… 

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।) (Hindi Jokes)

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Back to top button