मध्यप्रदेश अपडेट

Morena Crime News : बेटा बना हैवान- बुजुर्ग माता-पिता को बेटे ने सरिया से पीट-पीटकर उतरा मौत के घाट

Morena Crime News: Son became a beast - Elderly parents were beaten to death by son with a rod.

मुरैना। Morena Crime News मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बुजुर्ग माता-पिता को बेटे ने सरिया से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना मंगलवार की है ,आपको बता दें की घटना कुतवार गांव की है। पुलिस अभी फरार आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी का नाम हरेंद्र है और आरोपी का अपने माता-पिता से पैसे को लेकर झगड़ा होता था। मंगलवार की रात को जब बुजुर्ग दंपत्ति सो रहे थे उस दौरान हरेंद्र ने उन पर हमला कर दिया।

Morena Crime News छोटा भाई बीच बचाव के लिए आया लेकिन आरोपी उसे भी मारने के लिए दौड़ा, इसके बाद उसने अपनी भाग कर जान बचाई। आरोपी मानसिक बीमार बताया जा रहा है। माता बसैया थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंच गई थी और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button