Betul Collector Suspends Patwari: दो साल से रास्ते के लिए भटक रहे ग्रामीण को मिला न्याय, कलेक्टर ने पटवारी को किया सस्पेंड
Betul Collector Suspends Patwari: बैतूल। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रात: 11 बजे से आयोजित जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं गंभीरता पूर्वक सुनीं। इस दौरान उन्होंने अनेक समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया।
जनसुनवाई में मुलताई तहसील के ग्राम सोनोरा निवासी शेषराव ने आवेदन के माध्यम से कलेक्टर श्री सूर्यवंशी को बताया कि तहसीलदार के तीन बार आदेश होने के बावजूद संबंधित पटवारी द्वारा उनकी भूमि पर आवागमन के लिए रास्ता नहीं खुलवाया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि वे 2 वर्षों से परेशान है।
एसडीएम को निराकरण के निर्देश (Betul Collector Suspends Patwari)
प्राप्त आवेदन पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने एसडीएम मुलताई को प्रकरण की जांच कर निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने निर्देशित किया कि शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित पटवारी को निलंबित किया जाएं। इस दौरान उन्होंने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का निराकरण समय सीमा में किए जाने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए।

बार-बार न आना पड़े जनसुनवाई में (Betul Collector Suspends Patwari)
उन्होंने कहा कि एक ही शिकायत के निराकरण के लिए आवेदकों को बार-बार जनसुनवाई में न आना पड़े यह सुनिश्चित किया जाएं। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अक्षत जैन ने भी नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में सभी विभागीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
गलत सीमांकन किए जाने की शिकायत (Betul Collector Suspends Patwari)
जनसुनवाई में मुलताई तहसील के ग्राम डिवटिया निवासी हीराबाई ने अनावेदकों का गलत सीमांकन किए जाने की शिकायत की। जिस पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने मुलताई एसडीएम को प्रकरण की जांच कर जल्द से जल्द सीमांकन किए जाने के निर्देश दिए।

फर्जी पट्टा मामले में जांच के निर्देश (Betul Collector Suspends Patwari)
ग्राम चोपना निवासी नित्यानंद सरकार ने आवेदन के माध्यम से फर्जी प्रमाण पत्र एवं पट्टा बनाए जाने की शिकायत की। प्राप्त आवेदन पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने शाहपुर एसडीएम को प्रकरण की जांच कर निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में घोड़ाडोंगरी तहसील के ग्राम पाढर निवासी महेश ने राजस्व रिकॉर्ड में नाम दुरुस्त किए जाने के लिए आवेदन दिया। प्राप्त आवेदन पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने शाहपुर एसडीएम को प्रकरण के निराकरण के निर्देश दिए।
- Read Also: MP Dial 112 Emergency Services: अब सिर्फ 112 डायल करें, मध्यप्रदेश में हर इमरजेंसी सेवा एक नंबर पर
पीएम आवास प्रकरण में जांच के आदेश (Betul Collector Suspends Patwari)
जनसुनवाई में आमला तहसील निवासी लक्ष्मण राठौर ने जनसुनवाई में आवेदन देकर पीएम आवास योजना के तहत लिस्ट में नाम आने के बाद भी योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की। जिस पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने आमला में रमेश देशमुख बाबू को प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिए। इसके अलावा एसडीएम को पूरी जांच कर तत्काल आवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
- Read Also: Betul Cyber Fraud Attemp: बुजुर्ग को साइबर फ्रॉड से बचाया, बैतूल पुलिस की फुर्ती से नाकाम हुए मंसूबे
पुत्र द्वारा मारपीट किए जाने की शिकायत (Betul Collector Suspends Patwari)
चिचोली तहसील के ग्राम मलाजपुर निवासी बतसया बिसोने ने आवेदन के माध्यम से पुत्र के द्वारा मारपीट कर घर से निकल जाने की शिकायत की। आवेदक की समस्या को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने तहसीलदार और एसडीएम को भरण पोषण अधिनियम के तहत सहायता देकर प्रकरण के निराकरण के निर्देश दिए। (Betul Collector Suspends Patwari)
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



