बैतूल अपडेट

Betul Samachar : फांसी पर लटका मिला युवक का शव, हादसे में ग्रामीण की मौत, युवती पर गाज गिरी

Betul Samachar : बैतूल। जिले के आमला थाना क्षेत्र में एक युवक का शव फांसी पर लटका मिला है। बोरदेही थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गई। इधर जिला मुख्यालय के समीप एक गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती बुरी तरह से झुलस गई। उसका इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बोड़ना में अर्जुन सोनारे का शव घर पर ही फांसी पर लटका मिला है। युवक कई दिनों से घर पर अकेला ही रह रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया।

प्रथम दृष्टया यह जानकारी सामने आ रही है कि घरेलू विवाद के कारण युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है। युवक की पत्नी और बेटा उसे छोड़कर चले गए हैं। तब से युवक परेशान चल रहा था। जिसके कारण फांसी लगाने की बात सामने आई है।

मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले की जांच की जाएगी। जांच के बाद ही आत्महत्या के संबंध में सच सामने आएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आटो ने मारी थी टक्कर

बोरदेही थाना क्षेत्र के बांसखापा मार्ग पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस अस्पताल पहुंची है। मृतक एक बारसा कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहा था। उसी बीच हादसा हुआ।

पुलिस ने बताया कि जंगलीढाना निवासी कासीराम परते अपनी बाइक से खजरी गांव में बरसा कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात ऑटो ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अस्पताल में युवक का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

बिजली गिरने से झुलसी युवती (Betul Samachar)

बैतूल जिले के डोक्या ग्राम की निवासी युवती आकाशीय बिजली गिरने से झुलस गई। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया है।

जानकारी के मुताबिक गरज, चमक के साथ बारिश हो रही थी। इसी बीच आकाशीय बिजली गिरने से डोक्या निवासी बाली पिता बारिकराम उइके (19) झुलस गई। जिसे परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए हैं। युवती की हालत स्थिर बनी हुई है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button