बैतूल अपडेट

Betul Crime News: फर्जी अफसर बनकर नौकरी लगाने के नाम पर ठगने वाला गिरोह धराया, दो महिलाएं भी शामिल, जाली दस्तावेज जब्त

Betul Crime News: Gang caught cheating in the name of getting job as fake officer, two women also involved, seized fake documents

Betul Crime News: फर्जी अफसर बनकर नौकरी लगाने के नाम पर ठगने वाला गिरोह धराया, दो महिलाएं भी शामिल, जाली दस्तावेज जब्तBetul Crime News (बैतूल)। फर्जी दस्तावेज तैयार कर नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में बैतूल गंज और बैतूल बाजार थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने एसपी सिद्धार्थ चौधरी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सुश्री श्रृष्टि भार्गव के मार्गदर्शन में यह कामयाबी हासिल की है।

पुलिस कंट्रोल रूम में इस बारे में जानकारी देते हुए एसपी श्री चौधरी ने बताया कि फरियादी लोकेश कुमार नामदेव पिता शंकरलाल नामदेव उम्र 39 वर्ष निवासी पतौआपुरा शाहपुर की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए 05 आरोपियों विशाल जैसवाल, प्रेमचंद्र जैसवाल, सुशीला जैसवाल, अंजना जैसवाल एवं शुभम जोशी को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों ने आवेदक से छल कपट और बेईमानी कर कूट रचित दस्तावेज तैयार करके शासकीय नौकरी दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी कर रूपये हड़प कर लेने की घटना को अंजाम दिया था। इस संबंध में 09 मई 2023 को फरियादी लोकेश कुमार नामदेव वल्द शंकरलाल नामदेव उम्र 39 वर्ष निवासी पतौआपुरा शाहपुर तहसील शाहपुर और मुकेश नामदेव वल्द स्व. खेमचंद नामदेव उम्र 38 वर्ष निवासी भैसदेही जिला बैतूल द्वारा गंज थाना बैतूल में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर विशाल जैसवाल, प्रेमचंद्र जैसवाल, सुशीला जैसवाल, अंजना जैसवाल के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों द्वारा शिकायतकर्ताओं से मध्यप्रदेश शिक्षा बोर्ड भोपाल में नौकरी लगाने के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी की गई एवं कुल राशि सात लाख अस्सी हजार रुपए (7,80,000 रूपए) हड़प कर लिये है।

Betul Crime News: फर्जी अफसर बनकर नौकरी लगाने के नाम पर ठगने वाला गिरोह धराया, दो महिलाएं भी शामिल, जाली दस्तावेज जब्त

जिसकी शिकायत पर थाना गंज बैतूल में अपराध क्रमांक 161/23 धारा 420, 467, 468, 470, 471, 34 एवं थाना बैतूल बाजार में अपराध क्रमांक 218/23 धारा 420, 467, 468, 470, 471, 34 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान कार्यवाही करते हुए गंज पुलिस एवं बैतूल बाजार पुलिस द्वारा पाँचों आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी विशाल जैसवाल के कब्जे से फर्जी सील, दो मोबाइल फोन, लेपटाप, फर्जी नियुक्ति पत्र एवं अन्य अवैध रूप से तैयार किए गये फर्जी दस्तावेजों को जप्त किया गया है। एक अन्य सह आरोपी शुभम जोशी निवासी भोपाल के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कम्प्यूटर सीपीयू एवं प्रिंटर जब्त किया गया। प्रकरण की अग्रिम विवेचना जारी है। प्रकरण के आरोपियों को न्यायालय पेश किया जा रहा हैं।

कार्यवाही में निरीक्षक एबी मर्सकोले, एसआई रवि शाक्य, मोनिका पटले, फतेबहादूर, एएसआई प्रवीण पचोरी, उमेश बिल्लारे, मेघराज लोहिया, हेड कांस्टेबल संदीप इमना, उमेश टेकाम, कांस्टेबल अतुल, सुभाष, मनीषा, रीना की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button