मध्यप्रदेश अपडेट

MP IAS SAS Transfer 2025: एमपी में प्रशासनिक सर्जरी: 26 IAS और SAS अधिकारियों के तबादले

MP IAS SAS Transfer 2025: मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने शनिवार रात को एक बार फिर प्रशासनिक सर्जरी की है। इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा के 18 और राज्य प्रशासनिक सेवा के 8 अधिकारियों का तबादला किया गया है। स्थानांतरित अधिकारियों को विभिन्न जिला पंचायतों में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी और अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया गया है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची मुख्य सचिव अनुराग जैन ने जारी की। वहीं राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची सामान्य प्रशासन विभाग की उप सचिव (कार्मिक) अर्चना सोलंकी द्वारा जारी की गई। स्थानांतरित अधिकारियों की सूची नीचे दी गई है।

स्थानांतरित आईएएस अधिकारी

जिला पंचायत सतना की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री संजना जैन को मैहर जिला में अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया गया है।

संस्कृति विभाग में उप सचिव जगदीश कुमार गोमे को सिंगरौली जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है।

राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल में अपर मिशन संचालक हरसिमरनप्रीत कौर को जिला पंचायत कटनी में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है।

तकनीकी शिक्षा विभाग में उप सचिव श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन को जिला पंचायत हरदा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

जिला पंचायत नर्मदापुरम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजन सिंह रावत को जिला पंचायत ग्वालियर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।

MP IAS SAS Transfer 2025: एमपी में प्रशासनिक सर्जरी: 26 IAS और SAS अधिकारियों के तबादले

पदस्थापना हेतु प्रतीक्षारत श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा को खंडवा जिला में अपर कलेक्टर पद पर पदस्थ किया गया है।

भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त ग्वालियर में संयुक्त आयुक्त सुश्री निधि सिंह को अपर श्रम आयुक्त इंदौर बनाया गया है।

जिला पंचायत शिवपुरी में मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु जैन को जिला पंचायत नर्मदापुरम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी पद पर पदस्थ किया गया है।

जबलपुर की अपर कलेक्टर सुश्री सर्जना यादव को जिला पंचायत सीहोर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। रीवा की हुजूर तहसील में एसडीएम सुश्री वैशाली जैन को जिला पंचायत रतलाम की मुख्य कार्यपालन अधिकारी के साथ ही अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया गया है।

ग्वालियर की डबरा तहसील के एसडीएम दिव्यांशु चौधरी को डिंडोरी जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी और अपर कलेक्टर पद पर पदस्थ किया गया है।

MP IAS SAS Transfer 2025: एमपी में प्रशासनिक सर्जरी: 26 IAS और SAS अधिकारियों के तबादले

सिंगरौली एसडीएम सृजन वर्मा को बुरहानपुर जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी और अपर कलेक्टर पद पर पदस्थ किया गया है।

शाजापुर जिले की शुजालपुर तहसील की एसडीएम सुश्री अर्चना कुमारी को अनूपपुर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी और अपर कलेक्टर पद पर पदस्थ किया गया है।

खंडवा जिले की पुनासा तहसील के एसडीएम शिवम प्रजापति को शहडोल जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी और अपर कलेक्टर पद पर पदस्थ किया गया है।

शहडोल की सहायक कलेक्टर सुश्री सौम्या आनंद को श्योपुर जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी और अपर कलेक्टर पद पर पदस्थ किया गया है।

मंडला के सहायक कलेक्टर आकिप खान को नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में एसडीएम पद पर पदस्थ किया गया है।

सिवनी के सहायक कलेक्टर पंकज वर्मा को खंडवा जिले के पुनासा में एसडीएम बनाया गया है।

बुरहानपुर में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना अनुराग जैन को नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण इंदौर में अपर संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है।

स्थानांतरित राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी

इसी तरह नर्मदाघाटी विकास प्राधिकरण इंदौर के अपर संचालक शैलेंद्र सिंह सोलंकी को जिला पंचायत सीधी में मुख्य कार्यपालन अधिकारी पद पर पदस्थ किया गया है।

गृह विभाग में उप सचिव डॉ. इच्छित गढ़पाले को जिला पंचायत राजगढ़ में मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।

ग्वालियर नगर पालिक निगम में अपर आयुक्त विजय राज को शिवपुरी जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी पद पर पदस्थ किया गया है।

MP IAS SAS Transfer 2025: एमपी में प्रशासनिक सर्जरी: 26 IAS और SAS अधिकारियों के तबादले

मैहर जिला में अपर कलेक्टर शैलेंद्र सिंह को सतना जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी पद पर पदस्थ किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग (पूल) में उप सचिव श्रीमती अनुपमा चौहान को शाजापुर जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी पद पर पदस्थ किया गया है।

राज्य शिष्टाचार अधिकारी भोपाल नम: शिवाय अरजरिया को छतरपुर जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी पद पर पदस्थ किया गया है।

औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग में उप सचिव शाश्वत सिंह मीना को मंडला जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।

नरसिंहपुर में अपर कलेक्टर श्रीमती अंजली शाह को सिवनी जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी पद पर पदस्थ किया गया है।

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button