बैतूल अपडेट

Betul Accident News : भीषण हादसा-खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, एक की मौत, दुल्हा-दुल्हन सहित चार घायल

Betul Accident News: Horrific accident-high speed car rammed into a parked truck, one dead, four injured including bride and groom

Betul Accident News : भीषण हादसा-खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, एक की मौत, दुल्हा-दुल्हन सहित चार घायल

Betul Accident News : बैतूल। नागपुर-भोपाल नेशनल हाईवे पर बुधवार तड़के 4 बजे ससुन्द्रा बैरियर के पास भीषण हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दुल्हा-दुल्हन सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। हादसे से निकाह की खुशियां मातम में बदल गई।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इटारसी निवासी युवक का निकाह वर्धा में हुआ। निकाह के बाद दुल्हा-दुल्हन और परिजन कार से वापस इटारसी आ रहे थे। इस दौरान बुधवार अल सुबह करीब 4 बजे फोरलेन पर ससुन्द्रा बैरियर के पास कार हाईवे किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में आदिल (22) की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं परवीन पिता असलम बेग (42), शोयेब पिता असलम बेग (22), रेहना पति शोयेब बेग (21) और दीपेश (30) घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए तत्काल जिला अस्पताल लाया गया।

Betul Accident News : भीषण हादसा-खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, एक की मौत, दुल्हा-दुल्हन सहित चार घायल

पुलिस के मुताबिक कार चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा होने की जानकारी सामने आई है। कार चालक तेज गति से कार चला रहा था। इसी बीच उसे नींद की झपकी आ गई और उसने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। कार सीधे ट्रक में घुस गई। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मृतक युवक का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मर्ग कायम कर हादसे की जांच में जुट गई है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button