यूटिलिटी अपडेट

Ladli Behna Yojana की कल ट्रांसफर होगी 28वीं किस्त, शॉपिंग की कर लो तैयारी

Ladli Behna Yojana: देश की सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की किस्त को लेकर महिलाओं में हर महीने उत्सुकता रहती है। सितंबर महीने की किस्त का इंतजार आखिरकार समाप्त होने को है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लाड़ली बहना योजना की 28वीं किस्त कल ट्रांसफर करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव झाबुआ जिले के पेटलावद में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से इस योजना की 28वीं किस्त का वितरण करेंगे। इस दौरान वे एक क्लिक के माध्यम से प्रदेश की 1 करोड़ 26 लाख से अधिक बहनों के खातों में 1541 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित करेंगे।

Ladli Behna Yojana के साथ ही पेंशन योजनाओं का भी लाभ

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री केवल लाड़ली बहना योजना तक ही सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत भी बड़ी राहत दी जाएगी। वे प्रदेश के 53 लाख 48 हजार से अधिक पेंशनधारकों के खातों में 320 करोड़ 89 लाख रुपये की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर करेंगे। इसका लाभ बुजुर्गों, विधवाओं, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांग नागरिकों को मिलेगा।

Ladli Behna Yojana: हो गया कन्फर्म, इस दिन खाते में आएगी लाड़ली बहना योजना की सितंबर की किस्त

उज्ज्वला योजना की हितग्राहियों को अतिरिक्त सहायता

मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जुड़े उपभोक्ताओं के साथ-साथ गैर-उज्ज्वला श्रेणी की महिलाओं को भी राहत देंगे। मुख्यमंत्री Ladli Behna Yojana से जुड़ी 31 लाख से अधिक बहनों और विशेष पिछड़ी जनजाति की महिलाओं के खातों में गैस रिफिल के लिए 450 रुपये की सब्सिडी भी जमा की जाएगी। इसके लिए कुल 48 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का सिंगल क्लिक से वितरण होगा। यह कदम महिलाओं के रसोई खर्च को कम करने और उन्हें राहत पहुंचाने में मदद करेगा।

Ladli Behna Yojana के साथ विकास कार्यों की सौगात

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री झाबुआ जिले को विकास की कई सौगातें भी देंगे। वे 345 करोड़ 34 लाख रुपये की लागत से तैयार 72 से अधिक विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। इसमें 194 करोड़ 56 लाख रुपये की लागत वाले 35 कार्यों का भूमिपूजन और 150 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से पूरे हुए 37 कार्यों का लोकार्पण शामिल रहेगा। इन परियोजनाओं में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।

Ladli Behna Yojana

“झाबुआ के संजीवक” पुस्तक का विमोचन

कार्यक्रम का एक और खास आकर्षण जनजातीय संस्कृति से जुड़ी पुस्तक “झाबुआ के संजीवक” का विमोचन होगा। यह पुस्तक जिले में प्रचलित पारंपरिक आयुर्वेदिक ज्ञान और जड़ी-बूटियों के उपयोग से जुड़ी जानकारी पर आधारित है। इसे जिला प्रशासन द्वारा लंबे समय से चल रहे दस्तावेजीकरण प्रयासों के बाद तैयार किया गया है।

इसमें जनजातीय समुदाय के चिकित्सकीय अनुभव और जड़ी-बूटियों के औषधीय महत्व को विस्तार से दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री के हाथों इस पुस्तक का विमोचन स्थानीय संस्कृति और ज्ञान परंपरा को संरक्षित करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

दिव्यांगजनों के लिए वाहन वितरण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस मौके पर बीपीएल परिवार से जुड़े 11 दिव्यांग हितग्राहियों को विशेष प्रकार के चार पहिया पेट्रोल चालित मोटरसाइकिल भी प्रदान करेंगे। इन कस्टमाइज्ड वाहनों से दिव्यांगजन आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा सकेंगे और उन्हें रोजगार व सामाजिक जीवन में और अधिक सक्रियता का अवसर मिलेगा।

Ladli Behna Yojana से आया बड़ा बदलाव

प्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना ने महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। इस योजना के अंतर्गत हर महीने मिलने वाली राशि से महिलाएं अपनी घरेलू जरूरतें पूरी कर रही हैं। इसके साथ ही यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बना रही है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। अब तक लाखों परिवार इस योजना से लाभान्वित हुए हैं और 28वीं किश्त का वितरण इस यात्रा का नया पड़ाव होगा।

Ladli Behna Yojana: आर्थिक-सामाजिक सुरक्षा की पहल

इस बार कार्यक्रम की खास बात यह है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की किश्त के साथ-साथ पेंशन योजनाओं और गैस रिफिल सब्सिडी की राशि भी एक साथ दी जाएगी। इससे यह संदेश जाता है कि सरकार महिलाओं और कमजोर वर्गों को केवल सहायता ही नहीं दे रही, बल्कि उन्हें सम्मान और सुरक्षा भी प्रदान कर रही है।

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button