मध्यप्रदेश अपडेट

MP Latest News : बड़ा फैसला… एमपी में संभाग और जिलों की सीमाओं का फिर से होगा निर्धारण

▪️सीएम ने बैठक में दिए कमेटी बनाकर अध्ययन करने के निर्देश, पुलिस थानों की सीमा को लेकर कही यह बात

MP Latest News : बड़ा फैसला... एमपी में संभाग और जिलों की सीमाओं का फिर से होगा निर्धारण
MP Latest News : बड़ा फैसला… एमपी में संभाग और जिलों की सीमाओं का फिर से होगा निर्धारण

MP Latest News : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में आवश्यकता के अनुसार संभाग और जिलों की सीमाओं का पुर्ननिर्धारण किया जाएं। इसके लिये कमेटी बनाकर अध्ययन कराया जायेगा। इस कार्य की शुरूआत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इंदौर संभाग से की जायेगी।

उन्होंने थानों की सीमाओं का पुर्ननिर्धारण भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि उक्त प्रक्रिया में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी विचार विमर्श किया जाये। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर संभाग के खरगोन में आयोजित संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। (MP Latest News)

इस बैठक में उन्होंने संभाग में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति के साथ ही कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि संभाग स्तरीय समीक्षा बैठकों के बाद अब जिला स्तर पर भी इस तरह की समीक्षा बैठकें आयोजित की जायेंगी। (MP Latest News)

थानों का पुनर्निधारण जल्द किया जाएं (MP Latest News)

उन्होंने कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि थानों की सीमाओं के पुर्ननिर्धारण का कार्य जनप्रतिनिधियों के सुझाव के आधार पर शीघ्र पूरा कर लिया जाये। इसके लिये जिला स्तर पर कमेटी बनाकर कार्यवाही की जाये। यह कार्य निर्धारित समय सीमा में हो। (MP Latest News)

पंचायतों में भी लगाए जाएं कैमरे (MP Latest News) 

डॉ. यादव ने कहा कि अपराधों पर प्रभावी निगरानी एवं अपराधों की ट्रेसिंग के लिये अब गांवों के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर भी पंचायतों के माध्यम से सीसीटीवी कैमरे लगवाये जायें। उन्होंने शहरों में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाने के भी निर्देश दिये। यह कार्य जनसहयोग से किया जाये। (MP Latest News)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Optical Illusion: इस तस्वीर मे छिपा है लड़की की अलावा एक और चेहरा, क्‍या आप ढूंढ पाएंगे? 10 सेकंड में करें चैलेंज पूरा

 

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button