बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

bulldozer par dulha : बारात निकालने दूल्हे ने मांग लिया ऐसा वाहन कि सुन कर रह गए सब दंग, पहली बार इस अनूठे अंदाज में निकले दूल्हे राजा

• उत्तम मालवीय, बैतूल

यूं तो अपनी शादी को यादगार बनाने दूल्हे और दुल्हन नए-नए तरीके अमल में लाते ही रहते हैं। बैतूल में ही इस साल कई ऐसी शादियां खासी चर्चा में आ चुकी हैं। दो दूल्हे अपनी बारात बैलगाड़ी से ले गए। वहीं एक दुल्हन ट्रैक्टर चलाकर विवाह मंडप में पहुंची तो एक दुल्हन घोड़ी पर सवार होकर आई थीं। इन सबसे हटकर एक दूल्हे ने बारात निकालने ऐसे वाहन की मांग कर डाली, जिसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की थी। यह वाहन था बुलडोजर…!

हम जानते ही हैं कि पिछले कुछ समय से बुलडोजर शब्द सुनते ही लोगों के जहन में बदमाशों और माफियाओं के अवैध निर्माण नेस्तनाबूद होती तस्वीरें उभरती हैं। लेकिन, बुलडोजर का एक अनूठा इस्तेमाल भी हो सकता है। यह बैतूल के एक दूल्हे ने सबको बता दिया। इस दूल्हे ने बैलगाड़ी, घोड़ी या बग्घी की जगह बुलडोजर पर बारात निकाली। जिसे देख लोग दंग रह गए। लेकिन, दूल्हे ने इसका पूरा आनंद उठाया।

बुलडोजर वाले दूल्हे की तस्वीर सामने आई है बैतूल के केरपानी गाँव से। जहां पेशे से इंजीनियर अंकुर जैसवाल की शादी थी। वर निकासी के समय अंकुर के घर के सामने बुलडोज़र देख पहले तो लोग काफी घबरा गए। वे सोच ही रहे कि आखिर शादी वाले घर मे बुलडोज़र से क्या होने जा रहा है। लेकिन, कुछ ही देर में हुई वर निकासी के समय सारे किंतु-परन्तु का जवाब आ गया जब दूल्हे अंकुर खुद बुलडोज़र में बैठकर बारात लेकर निकले। देखें वीडियो… 👇

यह भी पढ़ें… groom king on bullock cart : बैलगाड़ी से अपनी दुल्हनियां को लेने बारात लेकर निकले डॉक्टर दूल्हे राजा, बन गए सबके आकर्षण का केंद्र

बुलडोज़र को भी अच्छी तरह से सजाया गया था। बुलडोज़र पर अंकुर के साथ उनकी बहनें और भांजे-भांजियाँ भी बैठे नजर आए। अंकुर ने बुलडोज़र पर बैठकर डांस भी किया और जमकर मस्ती करते दिखे। बैतूल के केरपानी गाँव के रहने वाले अंकुर पेशे से इंजीनियर हैं। वे वर्तमान में भोपाल जिले की कुरावर नगर पालिका में बतौर संविदा इंजीनियर के पद पर पदस्थ हैं।

यह भी पढ़ें… bride on horse : देखा नहीं होगा आपने दुल्हन की एंट्री का ऐसा अंदाज, दूल्हा ही नहीं सभी बाराती भी पड़ गए हैरत में

नगर पालिका कर्मचारी आम तौर पर बुलडोज़र का जो इस्तेमाल करते हैं वो उत्तरप्रदेश से लेकर मध्यप्रदेश तक सबने देख लिया है। लेकिन, अंकुर ने बुलडोज़र को जो सम्मान दिलाया है वो पहली बार देखने मिला है। अंकुर का विवाह बैतूल के ही पाढर ग्राम निवासी स्वाति के साथ तय हुआ है।

यह भी पढ़ें… Unique style of bride’s entry : दुल्हन ने ऐसे अनूठे अंदाज में ली मंडप में एंट्री कि बाराती ही नहीं घराती भी रह गए दंग, आप भी देखें दुल्हन का यह जबरदस्त अंदाज….

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button