Betul accident news: ट्रैक्टर पलटने से 18 वर्षीय युवक की मौत, बैलगाड़ी को बचाने में हादसा
Betul accident news: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम गाड़वा में ट्र्रैक्टर पलटने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक खेत से घर ट्रैक्टर ले जा रहा था। इसी बीच बैलगाड़ी को बचाने के प्रयास में हादसा हो गया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम गाड़वा में ट्रैक्टर पलटने से चालक श्याम पिता रामा चढ़ोकार (18) ट्रैक्टर के नीचे दब गया। वहां मौजूद लोगों ने युवक को जैसे-तैसे बाहर निकाला और तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
- Read Also: Betul Crime News: बैतूल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी और लूट के 6 आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद
खेत से घर ला रहा था ट्रैक्टर (Betul accident news)
बताया जा रहा है कि युवक खेत से ट्रैक्टर घर ला रहा था। इसी बीच रास्ते में ट्रैक्टर के सामने बैलगाड़ी आ गई। बैलगाड़ी को बचाने के प्रयास में ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। मृतक का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (Betul accident news)
- Read Also: Actress Pakhi Hegde: क्या बीजेपी में शामिल होंगी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े? इन कारणों से तेज हुईं चर्चाएं
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



