ब्रेकिंग न्यूजदेश/विदेशबड़ी खबरेंबैतूल अपडेटमध्यप्रदेश अपडेट

Death in accident : परासिया स्टेट हाइवे पर स्कूटी फिसलने से युवक की मौत, इधर नेशनल हाइवे पर कुत्ता बीच में आने से बाइक सवार घायल

मुलताई। कुत्ता सड़क पर आने से घायल हुआ बाइक सवार।

रानीपुर/मुलताई। बैतूल जिले के रानीपुर और मुलताई क्षेत्र में मंगलवार की सुबह दो सड़क हादसे हो गए। रानीपुर में जहां बैतूल-परासिया स्टेट हाइवे पर एक स्कूटी सवार की मौत हो गई। वहीं मुलताई क्षेत्र में एक बाइक के सामने कुत्ता आ जाने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे 108 ने मुलताई अस्पताल पहुंचाया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पाथाखेड़ा निवासी अमन पिता ललित गोहे पाथाखेड़ा से बैतूल जा रहा था। इसी दौरान सुबह 6.30 बजे रानीपुर में गायत्री मंदिर के पास उसकी स्कूटी फिसल गई। जिससे स्कूटी सवार अमन की मौके पर ही मौत हो गई। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी अस्पताल भिजवाया है। रानीपुर पुलिस मर्ग कर मामले की जांच कर रही है।

illegal liquor business: दो स्थानों पर कार्रवाई, 19 हजार से ज्यादा की अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

इधर सेमझिरा निवासी चंद्रशेखर पिता संतोष मानकर किसी काम से अपनी बाइक से जा रहा था। इस बीच रोड पर कुत्ता आ जाने से वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई है। सूचना पर मौके पर 108 एंबुलेंस पहुंची और ईएमटी महेश झलिए और पायलट राजेश डोंगरे ने उसका प्राथमिक उपचार कर उसे मुलताई अस्पताल में लाकर भर्ती कराया।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button