बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

आठनेर पुलिस ने टेलीकॉम कंपनी के उपकरण चोरी के मामले में UP के तीन आरोपियों को पूछताछ के लिए लिया रिमांड पर

  • निखिल सोनी, आठनेर
    बैतूल जिले की आठनेर पुलिस के द्वारा नगर एवं आसपास के क्षेत्र से लगभग चार टेलीकॉम कंपनी के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चुराने के मामले में उत्तर प्रदेश के मेरठ के 3 आरोपियों को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।

    इस संबंध में सहायक उपनिरीक्षक गोपाल प्रसाद पाल ने बताया कि तीनों आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश मेरठ के रहने वाले हैं। जो बैतूल के आजाद वार्ड में किराए के मकान में निवास कर रहे थे। बैतूल पुलिस के माध्यम से तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।

    आठनेर थाना क्षेत्र के भी दो से तीन मोबाइल टॉवर से उपकरण चुरा लिए गए थे । बैतूल पुलिस के माध्यम से तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी करने के बाद आठनेर पुलिस ने तीनों ही आरोपियों को पूछताछ हेतु अपनी अभिरक्षा में लिया है।

    थाना प्रभारी जंयत मर्सकोले बताया है कि तीनों ही आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश मेरठ के रहने वाले हैं। जो बैतूल में अपना नाम छिपा कर निवास कर रहे थे। मुख्य आरोपियों में शोएब, मोहसीन, शादाब को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया है। तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button