बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

dead body found : आठनेर के साईंखेड़ा खुर्द निवासी युवक का पीथमपुर के तालाब में तैरता मिला शव, दो दिन से था लापता

  • निखिल सोनी, आठनेर
    बैतूल जिले के आठनेर ब्लॉक के ग्राम साईंखेड़ा खुर्द निवासी युवक का MP की औद्योगिक नगरी पीथमपुर में एक तालाब में शव मिला है। बताया जा रहा है कि युवक दो दिन से लापता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार पीथमपुर के सेक्टर-3 थाना अंतर्गत तालाब में सुबह एक युवक का शव तैरता मिला। आस पास के रहवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने रहवासियों की मदद से युवक की लाश को बाहर निकलवाया।

    पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान विनोद पिता कुंडलिक राव (26) निवासी बैतूल जिले के आठनेर ब्लॉक के साईंखेड़ा खुर्द गांव निवासी के रूप में हुई है। युवक पास ही की कॉलोनी में अपने छोटे भाई प्रमोद के साथ रहता था। प्रमोद ने बताया कि 17 मार्च की रात 12 बजे के बाद से विनोद गायब था। मैंने सुबह से भाई की तलाश की और शाम को थाना पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज करवाई।

    वहीं पुलिस ने लाश का बारीकी निरीक्षण किया। जिसमें शरीर पर चोट या अन्य किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले हैं। मृतक की जेब से मोबाइल और पर्स जब्त हुआ है। मृतक विनोद का पोस्टमार्टम करवाकर लाश परिवार को सौंप दी है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button