Gold Price At Record High : बड़ी खबर! सोना हुआ सबसे महंगा, 1 दिन में रिकॉर्ड तेजी, बढ़ गए इतने दाम
Gold Price At Record High: Big news! Gold became the most expensive, record high in 1 day, the price increased so much

Gold Price At Record High : सोना खरीदने वालों के लिए आज सबसे बुरा दिन है। हफ्ते के पहले दी दिन सोने के भाव ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। सोने के दाम पहली बार ऐतिहासिक लेवल 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार जा पहुंचा है। सोमवार 20 मार्च 2023 को एमसीएक्स (MCX) पर दिन के कारोबार के दौरान सोना 60,065 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड लेवल पर जा पहुंचा।
60,418 रुपये पर सोना (Gold Price At Record High)
MCX पर सोना सुबह 59,418 रुपये पर खुला था, लेकिन दिन बढ़ने के साथ सोना पहले 60,000 के पार गया फिर 60,418 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर जा पहुंचा। यानि आज के कारोबार में सोने के दामों में करीब 1000 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल देखा जा रहा है। सोना ही नहीं बल्कि चांदी के दामों में भी तेजी देखी जा रही है।
यदि आप आज सोना खरीदने का प्लान बना रहे है तो इसके लिए आपको आज का साेेेने का भाव जान लेना जरूरी है।
आज का चांदी का भाव | Silver Rate Today
आज भी चांदी के दाम में तेजी देखने को मिली है। चांदी का भाव आज चांदी 69,000 रुपये किलो के पार जा पहुंचा है और फिलहाल 69,100 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा है।
कैरेट के हिसाब से जानें कितना शुद्ध है सोना (Gold Today Price)
- 24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी
- 23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी
- 22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी
- 21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी
- 18 कैरेट का सोना 75 फीसदी
- 17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी
- 14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी
- 9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी
- Also Read: Funny Jokes in Hindi : टीचर एक मारवाड़ी स्टूडेंट से – कबीर का कोई दोहा सुनाओ……पढ़ें मजेदार चुटकुले
ऐसे पता करें सोने की शुद्धता | This is how the purity of gold is determined
आज के समय में नकली वस्तुओं का चलन बढ़ गया है। ऐसे में सोने और चांदी खरीदने से पहले इसकी शुद्धता की जांच की जाना बेहद जरूरी हो जाता है। ज्वेलरी की शुद्धता मापने का एक तरीका होता है। इसमें हॉलमार्क से जुड़े कई तरह के निशान पाए जाते हैं। इन निशानों के माध्यम से ज्वेलरी की शुद्धता को पहचाना जा सकता है। इसमें एक कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का पैमाना होता है। ज्वेलरी बनाने के लिए 22 कैरेट के सोने का इस्तेमाल किया जाता है। ज्वेलरी पर हॉलमार्क लगाना अनिवार्य है। 24 कैरेट का सोना प्योर सोना होता है। उस पर 999 अंक दर्ज होगा। हालांकि, 24 कैरेट सोने से ज्वेलरी नहीं बनती है। 22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होगा। 21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 लिखा होगा। 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा होता है। 14 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।
- Also Read: Indian Railways: आखिर एक लीटर तेल में कितने किलोमीटर चलती हैं ट्रेन, जानकर नहीं होगा यकीन
हॉलमार्क का रखें ध्यान | Keep in mind the hallmark
लोग सोने को खरीदते समय उसकी उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।
मिस्ड कॉल से पता करिए सोने का भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.com पर देख सकते हैं।



