MP Weather Alert : एमपी के कई जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज और यलो अलर्ट, आगे बढ़ा मानसून
MP Weather Alert : सोमवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तरी अरब सागर के कुछ और हिस्सों तथा महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है। इधर मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश का ऑरेंज और यलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।
सोमवार को जारी बुलेटिन में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, पांढुर्णा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा की चेतावनी दी गई है। साथ ही ओलावृष्टि व वज्रपात के साथ झंझावत एवं 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई है।
डिंडोरी जिले के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा और वज्रपात के साथ झंझावत एवं 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई है।
इन जिलों के लिए यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 33 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है।
इनमें श्योपुरकलां जिले में वज्रपात के साथ झंझावत और मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, शिवपुरी जिलों में वज्रपात के साथ झंझावत एवं झोंकेदार हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की चेतावनी दी है। झाबुआ व धार जिलों में वज्रपात के साथ झंझावत एवं झोंकेदार हवाएं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की चेतावनी दी है।
भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, अनूपपुर, शहडोल, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर जिलों में वज्रपात के साथ झंझावत एवं झोंकेदार हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की चेतावनी दी है।
यहां कहर बरपाएगी गर्मी (MP Weather Alert)
दूसरी ओर प्रदेश के कुछ जिलों में गर्मी का कहर बरपेगा। मौसम विभाग ने सीधी व टीकमगढ़ जिलों में कहीं-कहीं गरम रात की चेतावनी दी है।
वहीं उमरिया जिले में गरम रात के साथ वज्रपात के साथ झंझावत एवं झोंकेदार हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की चेतावनी दी है।
वर्तमान में सिनोप्टिक मौसमी परिस्थितियां (MP Weather Alert)
आज दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तरी अरब सागर के कुछ और हिस्सों में महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है।
वर्तमान में पश्चिमी विक्षोम मध्य क्षोभमंडल की पछुआ पवनों के बीच माध्य समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर धुरी बनाते हुए 70 डिग्री पूर्व देशांतर के सहारे 28 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में एक ट्रफ के रूप में अवस्थित है।
वहीं एक चक्रवातीय परिसंचरण पश्चिमोत्तर उत्तर प्रदेश के ऊपर 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय है।
- यह भी पढ़ें : Cyber Crime : इंस्टाग्राम पर दोस्ती गांठ कर रहा था ब्लैकबेल, आरोपी को यूपी से उठा लाई पुलिस
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



