CM Mohan Yadav : मुलताई आएंगे सीएम मोहन यादव, शुरू हुईं तैयारियां

CM Mohan Yadav : मुलताई। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आगामी 14 जून को मुलताई आ सकते हैं। उनके मुलताई दौरे को लेकर सोमवार को जिला पंचायत के सीईओ अक्षत जैन ने मुलताई पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मुलताई में उनके हेलीकॉप्टर के लिए हेलीपैड बनाने और उनकी सभा के स्थल को चयनित करने सहित अन्य व्यवस्थाएं की जानी है। इसी के मद्देनजर सीईओ श्री जैन मुलताई पहुंचे थे। उनके साथ तहसीलदार अनामिका सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अमला मौजूद था।

CM Mohan Yadav : मुलताई आएंगे सीएम मोहन यादव, शुरू हुईं तैयारियां
CM Mohan Yadav : मुलताई आएंगे सीएम मोहन यादव, शुरू हुईं तैयारियां

इसलिए आ रहे मुख्यमंत्री

बताया जा रहा है कि नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत सीएम मुलताई आ रहे हैं। इस दौरान भाजपा के नेता मनीष माठनकार, दिनेश गड़ेकर सहित दिनेश कालभोर मौके पर मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि हाईस्कूल मैदान या कृषि मंडी में सीएम की सभा हो सकती है।

यहां बन सकता है हेलीपैड (CM Mohan Yadav)

इसके अलावा उनका हेलीपैड ड्रीम लैंडसिटी या मेला स्थल पर बनाया जा सकता है। सीएम किस गेट से एंट्री करेंगे और किस गेट से पूजा करने जाएंगे, इसके अलावा सभा में कितने लोगों की एंट्री के लिए कितने गेट बनाए जाएंगे, इन सभी को लेकर चर्चा की गई।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment