बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Alert: घोड़ाडोंगरी में मिले एक ही दिन में 9 पॉजिटिव, कहीं भारी ना पड़ जाए सब पर यह लापरवाही

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    कोरोना (Covid-19) को लेकर एक बार फिर सतर्क होने की जरूरत है। सभी प्रतिबंध भले ही राज्य शासन ने हटा लिए हैं, लेकिन जिले से खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है। आज जिले में 9 नए मरीज मिले हैं। यह सभी मरीज घोड़ाडोंगरी ब्लॉक में मिले हैं। इन्हें मिलाकर अब जिले में कोरोना के 17 एक्टिव केस हो गए हैं।

    जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से हड़कंप मच गया है। गुरुवार रात को आई कोरोना सैंपलों की रिपोर्ट में घोड़ाडोंगरी में 9 कोरोना के नए मरीज मिले है। अब जिले में कोरोना के एक्टिव मरीज 17 पर पहुंच चुके हैं। अभी भी कई सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। घोड़ाडोंगरी ब्लॉक में मिले कोरोना मरीजों के कारण अब स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। इससे पहले बुधवार को भी 2 नए मरीज मिले थे।

    कोरोना के मरीजों की प्रदेश भर में लगातार कमी आने पर राज्य शासन ने सभी तरह के प्रतिबंध हटा लिए थे। इसके बाद आयोजनों पर भी किसी तरह का कोई नियंत्रण नहीं रह गया था। शादी-विवाह ही नहीं बल्कि धार्मिक मेले और आयोजन भी बड़े पैमाने पर सभी दूर धड़ल्ले से चल रहे हैं।

    दूसरी ओर खुद सरकार द्वारा सभी प्रतिबंध उठा लिए जाने के बाद लोग भी पूरी तरह बेफिक्र हो गए हैं। इधर हकीकत यह है कि प्रतिबंध भले ही खत्म हो गए हो, लेकिन अभी कोरोना का अस्तित्व पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। उसका अस्तित्व जिले में भी कायम है।

    जिले में अभी तक कुल 16440 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें से 297 को कोरोना के चलते अपनी जान गंवाना पड़ा। हालांकि 16141 लोग संक्रमित होने के बाद इलाज करवा कर स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना के नए मरीजों के निरंतर मिलने से लोगों को भी सावधानी बरतना जरूरी हो गया है।

    मास्क से बिल्कुल न बनाएं दूरी

    इन हालातों को देखते हुए ही जागरूक लोगों की सलाह है कि शासन ने भले ही प्रतिबंध हटा लिए हैं, लेकिन लोग सावधानी बरतना पूरी तरह से बंद न करें। उनका मानना है कि अभी भी सार्वजनिक स्थानों पर हमें मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करना चाहिए वहीं भीड़ वाली जगह पर जाने से बचना चाहिए । यदि जाना जरुरी ही है तो सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह और गंभीरता से पालन किया जाएं।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button